Hanuman Chalisa

UP: योगी सरकार ने खत्म किया नाइट कर्फ्यू, जानें नई गाइडलाइन

Updated: शनिवार, 19 फ़रवरी 2022 (14:50 IST)
लखनऊ। कोरोना का प्रकोप कम होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में अब रात का कर्फ्यू भी पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। शनिवार को इस बारे में अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अ‌वस्थी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

ALSO READ: राहतभरी खबर, 24 घंटों में नए कोरोना मरीजों की संख्‍या 14 प्रतिशत कम, 60,298 रिकवर
 
इससे पहले कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन की शर्त के अनुसार रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे तक लागू करने के आदेश थे। अब यूपी में नाइट कर्फ्यू खत्म करने के साथ ही सावधानी बरतने के भी आदेश जारी किए गए हैं।
 
अवस्थी द्वारा प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, एडीजी, आईजी, डीआईजी, पुलिस आयुक्त लखनऊ, गौतम बुद्धनगर, कानपुर और वाराणसी को रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू समाप्त करने का आदेश जारी करने के साथ ही ताकीद की है कि संक्रमण तेजी से कम हो रहा है।
 
हालांकि अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है इसलिए सतर्कता एवं सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। घर से बाहर निकलने पर मास्क की अनिवार्यता हो या फिर भीड़-भाड़ वाली जगहों से परहेज, लोगों को इन बातों का अभी ध्यान रखना होगा।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन

ईरान युद्ध जीतते ही सस्ता होगा तेल और गैस? ट्रंप ने बताया पूरा प्लान

युद्ध, अनिश्चितता और बिखरते नियम: किधर जा रही है दुनिया?

Top News 8 September: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली हॉस्टल हादसे पर हाईकोर्ट सख्त; चांद पर ट्रंप का दावा

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

अगला लेख