Hanuman Chalisa
✕

मुंबई में फिर नाइट कर्फ्यू, पुलिस ने लोगों से की अपील

Updated: बुधवार, 23 दिसंबर 2020 (12:42 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस के नए प्रकार के बारे में पता चलने से उपजी चिंताओं के बीच मुंबई में कोविड-19 की रोकथाम के चलते फिर से पाबंदियां लगाई गई हैं, जिसके तहत पुलिस गश्त और सतर्कता बढ़ाने के साथ-साथ बार और पब खोलने-बंद करने को लेकर भी समयसीमा तय कर दी गई है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि मंगलवार से रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू प्रभावी हो गया है। ऐसे में पुलिस मार्च करने के साथ-साथ गली-गली जाकर लोगों से घरों में रहने का अनुरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन, चिकित्सा और जरूरी सेवाएं दे रहे लोगों को सरकारी आदेश से छूट मिली हुई है।
 
बुधवार तड़के दक्षिण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के निकट और हाजी अली इलाके में पुलिस गश्त बढ़ी हुई देखी गई। पुलिस कर्मियों को यहां डिंडोशी इलाके में मार्च करते हुए भी देखा गया। इसके अलावा उन्हें उपनगर गोरेगांव और मलाड में गश्त करते हुए गलियों में घूम रहे लोगों को घरों को लौटने और सरकारी आदेश का पालन करने का अनुरोध करते देखा गया।
 
अधिकारी ने कहा कि पुलिस होटल, बार, पब और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से रात 11 बजे से पहले अपने परिसर बंद करने का अनुरोध कर रही है।
 
ब्रिटेन में कोविड-19 के नए प्रकार का पता चलने के बाद बढ़ी चिंताओं के बीच महाराष्ट्र सरकार ने नगर निगम के तहत आने वाले क्षेत्रों में 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऐहतियात के तौर पर रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी। (भाषा) 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

अगला लेख