shradh paksha
✕

अंटार्कटिका में सामने आए Corona के मामले, दुनिया के हर महाद्वीप में पहुंचा खतरनाक वायरस

Updated: बुधवार, 23 दिसंबर 2020 (11:31 IST)
सैंटियागो (चिली)। चिली के प्राधिकारियों ने घोषणा की है कि अंटार्कटिका में 2 सैन्य शिविरों में तैनात और महाद्वीप में नौसेना की एक नौका पर मौजूद कुल 58 लोग कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं और इसके साथ ही यह घातक संक्रमण अब पृथ्वी के हर महाद्वीप में पहुंच चुका है।

अंटार्कटिका में मौजूद किसी अन्य देश ने वहां संक्रमण के मामले सामने की अभी तक पुष्टि नहीं है। चिली की सेना ने सोमवार को घोषणा की कि जनरल बर्नार्डो ओ'हिगिंस रिकेल्मे अंटार्कटिका शिविर में 36 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

चिली के बिओ-बिओ क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को बताया कि चिली की नौसेना के ‘सार्जेंट एल्डिया’ आपूर्ति पोत पर सवार लोगों में से 21 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मैगलेन्स के क्षेत्रीय स्वास्थ्य सचिव एडुवर्डो कास्टिल्लो ने बताया कि लास एस्ट्रेलास गांव में भी एक मामला सामने आया है।

सेना ने बताया कि सबसे पहले संक्रमित पाए गए 36 लोगों में से 26 सेना के सदस्य हैं और 10 असैन्य नागरिक हैं, जो रखरखाव का काम करने वाली कंपनी के कर्मचारी हैं। उसने बताया कि किसी भी संक्रमित व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं है।

अंटार्कटिका में अमेरिकी कार्यक्रमों की देखरेख करने वाली एजेंसी ‘यूएस नेशनल साइंस फाउंडेशन’ ने कहा कि उसे ‘सार्जेंट एल्डिया’ पर सवार लोगों के संक्रमित पाए जाने की जानकारी है।(भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख