dharma sangrah

Omicron के खतरे के बीच गुजरात के 8 शहरों में रात्रि कर्फ्यू 10 दिसंबर तक बढ़ाया गया

Updated: मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (23:49 IST)
अहमदाबाद। कोरोनावायरस के नए स्वरूप 'ओमिक्रॉन' के सामने आने के मद्देनजर गुजरात सरकार ने राज्य के 8 शहरों में रात का कर्फ्यू 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। रात्रि कर्फ्यू अब 10 दिसंबर तक लागू रहेगा।

ALSO READ: ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा, भारत में कोरोना वैक्सीन के तीसरे डोज की तैयारी!
 
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 8 शहरों में 1 नवंबर से देर रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू है। हालांकि दिवाली और छठ पूजा तथा कोविड-19 के मामलों में कमी आने के चलते नवंबर में कर्फ्यू का वक्त 2 घंटे घटा दिया गया था। एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ शहरों में रात का कर्फ्यू 10 और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है और ये अब 1 से 10 दिसंबर तक लागू रहेगा।
 
विज्ञप्ति के मुताबिक इन शहरों में दुकान, सैलून रात 12 बजे तक खुल सकेंगे जबकि रेस्तरां को आधी रात तक खुले रहने की इजाजत है लेकिन वे 75 फीसदी क्षमता के साथ ही खुले रहेंगे, वहीं खाने की 'होम डिलीवरी' तथा खाना पैक कराकर घर ले जाने (टेक अवे) की सेवा भी आधी रात तक जारी रहेगी।

ALSO READ: ओमिक्रॉन वैरिएंट पर कितना असरदार मौजूदा वैक्सीन? वैज्ञानिकों का दावा नए वायरस से लड़ाई में मास्क ही सबसे बड़ा हथियार
 
इसमें बताया गया है कि पूरे राज्य में सिनेमा घर 100 फीसदी क्षमता के साथ संचालित हो सकते हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक एक- दूसरे से दूरी बनाने और मास्क लगाने के नियम का पालन किया जाना चाहिए। अधिसूचना में बताया गया है कि दिसंबर के शुरुआती 10 दिनों में 400 लोग शादी और धार्मिक या राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं और 100 लोग अंतिम संस्कार में जा सकते हैं।
 
वायरस के नए स्वरूप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया है कि यह स्वरूप ज्यादा संक्रामक है और इससे वैश्विक खतरा बहुत ज्यादा है। गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 40 नए मामले आए हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख