dharma sangrah
✕

क्‍या कोरोना की तरह कहर बरपाएगा मंकीपॉक्‍स? केरल और दिल्‍ली के बाद अब राजस्‍थान में भी मिले संदिग्‍ध, 1 की मौत

Updated: मंगलवार, 2 अगस्त 2022 (01:02 IST)
नई दिल्ली/तिरुवनंतपुर। देश में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों ने चिंताओं को बढ़ा दिया है। सोमवार को मंकीपॉक्स का छठा मामला सामने आया। दिल्ली में 35 वर्षीय एक नाइजीरियाई व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। मंकीपॉक्स से केरल 1 मरीज की मौत हो चुकी है। मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने स्थिति पर नजर रखने के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाया है। राजस्थान में भी मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मरीज मिला।
ALSO READ: अब भारत में बढ़ा ओमिक्रॉन का कहर, आए सबसे ज्यादा मामले
सोमवार को राजस्थान में भी मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मरीज मिला। उन्होंने बताया कि राज्य में 20 वर्षीय एक युवक को पिछले चार दिनों से बुखार और शरीर पर दाने होने की शिकायत के बाद एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को मंकीपॉक्स का दूसरा मामला दर्ज किया गया। हालांकि, जिस नाइजीरियाई व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई, उसका हाल-फिलहाल में विदेश यात्रा करने का कोई इतिहास नहीं है।
 
मंकीपॉक्स से संक्रमित मिले नाइजीरियाई व्यक्ति को सरकारी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो राष्ट्रीय राजधानी में इस संक्रमण के इलाज के लिए नोडल अस्पताल है। सूत्रों के मुताबिक, नाइजीरियाई व्यक्ति पिछले 5 दिनों से बुखार से जूझ रहा है और उसके शरीर पर दाने भी हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित के हाल-फिलहाल में विदेश या देश में यात्रा करने का कोई इतिहास नहीं है।
 
सूत्रों के मुताबिक नाइजीरियाई व्यक्ति के नमूने पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) भेजे गए थे और सोमवार शाम आई जांच रिपोर्ट से उसमें संक्रमण की पुष्टि हो गई। उन्होंने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल में अफ्रीकी मूल के दो और संदिग्ध मरीजों को भी भर्ती कराया गया है।
 
मंकीपॉक्स से मौत की पुष्टि : केरल सरकार ने सोमवार को पुष्टि की कि 30 जुलाई को 22 वर्षीय जिस व्यक्ति की मौत हुई थी, वह मंकीपॉक्स से संक्रमित था। देश में मंकीपॉक्स से यह पहली मौत है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने तिरुवनंतपुरम में कहा कि एनआईवी, पुणे को भेजे गए नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई और मृतक वायरस के पश्चिम अफ्रीकी स्वरूप से संक्रमित था।
 
विजयन ने कहा कि 22 जुलाई को केरल पहुंचा यह व्यक्ति इससे पहले 19 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मंकीपॉक्स से संक्रमित मिला था। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि उसकी (संबंधित व्यक्ति) तबीयत बिगड़ने के बाद उसे 27 जुलाई को त्रिशूर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसके रिश्तेदारों ने यूएई से मिली जांच रिपोर्ट के बारे में 30 जुलाई को अस्पताल के अधिकारियों को सूचित किया।
ALSO READ: 5G नीलामी में jio ने खरीदा 88,078 करोड़ रुपए का स्पेक्ट्रम, आकाश अंबानी ने कहा- जियो देगा सस्ती 5G सर्विस
जॉर्ज ने कहा कि संबंधित व्यक्ति के परिवार के सदस्यों, दोस्तों, एक सहायक और फुटबॉल खेलने वालों सहित 20 लोग उसके साथ उच्च जोखिम श्रेणी के संपर्क में आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक उच्चस्तरीय राज्य चिकित्सा बोर्ड द्वारा विस्तृत जांच की जाएगी। जॉर्ज ने रविवार को कहा था कि मरीज युवा है और उसे कोई अन्य बीमारी या स्वास्थ्य समस्या नहीं है तथा इसलिए स्वास्थ्य विभाग उसकी मौत के कारणों की जांच कर रहा है।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

बाबा के बयान पर बाबाओं में भोकाल, यादवों ने फूंका पर्चीबाज धीरेंद्र शास्‍त्री का पुतला, राम-कृष्‍ण पर बनाया था मजाक

'चावल का कटोरा' कहे जाने वाले कुलगाम में तेजी से बदल रही तस्वीर, धान के खेतों की जगह ले रहे सेब के बाग

LIVE: दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो हटाने पर हाईकोर्ट नाराज

ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर एयर स्ट्राइक, गुजरात के एक नाविक की मौत; 13 सुरक्षित बचाए गए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व

अगला लेख