dharma sangrah
✕

एनजीओ का दावा, दिल्ली-एनसीआर में 50 फीसदी लोगों ने कोविड जैसे लक्षणों की नहीं कराई जांच

Updated: सोमवार, 20 जून 2022 (18:34 IST)
नई दिल्ली। पिछले 1 महीने में दिल्ली और आस-पास के शहरों में बड़ी संख्या में लोगों ने कोरोनावायरस के संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बावजूद या तो जांच से परहेज किया या कोविड-19 जैसे लक्षण दिखने के बाद एक साधारण रैपिड एंटीजन जांच का विकल्प चुना। एक स्वास्थ्य गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने इस बात का दावा किया है।
 
देश के अधिकतर हिस्सों में कोरोनावायरस के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के शहरों में भी एक बार फिर यही स्थिति है। एनजीओ लोकल सर्किल्स ने एक बयान में कहा कि सिर्फ दिल्ली में रोजाना 1,500-1,800 मामले दर्ज किए गए हैं और एनसीआर शहरों में 600-1,000 अन्य मामले दर्ज किए गए हैं, कई लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या ये मामले कोविड-19 के प्रसार का सही अनुमान लगा रहे हैं?
 
जमीनी स्थिति को समझने के लिए लोकल सर्किल ने दिल्ली और आस-पास के शहरों के निवासियों से जानकारी मांगी कि क्या उन्हें या उनके परिवार में किसी को पिछले 30 दिनों में संक्रमण के लक्षण थे और उन्होंने ऐसी स्थिति में खुद जांच कैसे की। सर्वेक्षण में दिल्ली-एनसीआर के सभी जिलों के नागरिकों से 11,059 प्रतिक्रियाएं मिलीं। इनमें से 64 प्रतिशत उत्तरदाता पुरुष थे जबकि 36 प्रतिशत उत्तरदाता महिलाएं थीं।
 
एनजीओ ने दावा किया कि जिन लोगों में कोविड-19 के लक्षण थे, उनमें से केवल 16 प्रतिशत ने आरटी-पीसीआर जांच की, 34 प्रतिशत ने घर पर आरएटी (रैपिड एंटीजेन टेस्ट) किया और 50 प्रतिशत ने कोई जांच नहीं की। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को 1 दिन में कोविड-19 के 1,530 नए मामले आए और 3 लोगों की मौत हुईं जबकि संक्रमण दर बढ़कर 8.41 प्रतिशत हो गई।
 
यह लगातार 5वां दिन है, जब दिल्ली में 1 दिन में 1,300 से अधिक मामले दर्ज किए गए। रविवार को किए गए 18,183 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच में नए मामलों का पता चला। विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि नए मामलों से दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,22,089 तक पहुंच गई है जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,232 हो गई।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख