dharma sangrah

WHO: अंतिम नहीं ‘कोरोना का कहर’, आगे भी तैयार रहे दुनिया!

Updated: मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (12:37 IST)
कोरोना वायरस आखिरी महामारी नहीं है, दुनिया को आगे भी इस तरह की किसी दूसरी महामारी का आगे सामना करना पड़ सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस ने कहा कि दुनियाभर के देशों को भविष्य में आने वाली महामारी के लिए लेकर तैयार रहना होगा। साथ ही टेड्रेस ने सभी देशों से महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवा में निवेश करने की सलाह भी दी है।

टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस ने कहा, ‘ये आखिरी महामारी नहीं है। महामारी जीवन का एक हिस्सा है। लेकिन भविष्य में आने वाली महामारी के लिए हम सबको तैयार रहना होगा’

दुनियाभर में कोरोना मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन महामारी का प्रकोप काफी देशों में नियंत्रण होता दिख रहा है। पूरी दुनिया में करीब पौने तीन करोड़ लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और मौत का आंकड़ा 9 लाख के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में दुनिया में 1 लाख 96 हजार नए मामले सामने आए हैं और 3 हजार 708 लोगों की जान चली गई है।

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अब तक 2 करोड़ 75 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 8 लाख 96 हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई है तो वहीं 1 करोड़ 96 लाख लोग ठीक भी हुए हैं। पूरी दुनिया में 70 लाख एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कोरोना संक्रमण दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से भारत में ही फैल रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 75,809 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1133 लोगों की जान चली गई है। देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है।

कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 43 लाख के करीब पहुंच गई है। ब्राजील को पछाड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश हो गया है। दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है। लेकिन हर दिन अमेरिका से दोगुने-तीन गुने कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

अगला लेख