sundarkand
✕

WHO की चेतावनी, ओमिक्रॉन से भी तेज फैलेगा Corona का अगला वैरिएंट

Updated: बुधवार, 9 फ़रवरी 2022 (18:02 IST)
कोरोनावायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया में कहर मचा रहा है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि ओमिक्रॉन कोरोना वायरस का आखिरी वेरिएंट ऑफ कंसर्न नहीं होगा। इसको लेकर डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी जारी की है।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन की कोविड -19 तकनीकी प्रमुख मारिया वान केरखोव ने कहा कि ओमिक्रॉन आखिरी वेरिएंट नहीं होगा। अगला वेरिएंट ऑफ कंसर्न ज्यादा फिट होगा। यह और अधिक तेजी से फैलने वाला होगा क्योंकि ये वर्तमान में फैल रहे वैरिएंट की जगह लेगा।
 
संगठन ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि यह ओमिक्रॉन से भी ज्यादा संक्रामक होगा। डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि आगे और ज्यादा इम्यून एस्केप देखने को मिले।
 
वायरस पर प्रतिरक्षा के किसी भी उपाय का असर न पड़े और नए वैरिएंट पर वैक्सीन का असर खत्म हो जाए। संगठन ने गंभीर बीमारी और मौतों से बचाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया है। केरखोव ने कहा कि हम उस स्थिति में नहीं रहना चाहते हैं, इसलिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम वायरस के प्रसार को कम करें।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

12 घंटे का बंद और कटे सिर पर 48 घंटे का अल्टीमेटम! मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, जानिए क्या हैं हालात?

‘पहले राहुल, फिर मोदी’: 24 घंटे में दो बड़े 'सरप्राइज'! आखिर तमिलनाडु के सीएम विजय पर क्यों फिदा हैं देश के 2 बड़े दिग्गज?

मध्यप्रदेश में गहराया बिजली संकट, ग्रामीण इलाकों में कटौती से किसान परेशान, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

जेएनयू से बर्खास्त किए गए कांग्रेस सांसद अंगोमचा; आरोपों को बताया राजनीतिक 'विच हंट', एक्शन में भाजपा

अगला लेख