Hanuman Chalisa

ओमिक्रॉन के बीच New Year का जश्न, जाने कहां है सख्‍ती और कहां छूट?

Updated: शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (17:53 IST)
देशभर में ओमिक्रॉन वेरिएंट पसर रहा है। इस बीच नए साल के जश्‍न की भी तैयारी की जा रही है। ऐसे में आपको जानना जरूरी है कि आखि‍र देश में कहां सख्‍ती है और कहां छूट दी जा रही है।

दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर कोविड अनुरुप व्यवहार से जुड़ी गाइडलाइंस जारी की हैं। दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा, साथ ही कनॉट प्लेस, चाणक्यपुरी और हौज खस जैसे इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी। इसके अलावा होटल और रेस्टोरेंट के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

मुंबई
मुंबई में गुरुवार को ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित 141 लोग मिले हैं।  इसके बाद बृह्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिसके चलते मुंबई में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, होटल और रेस्टोरेंट में किसी भी प्रकार के जश्न पर पाबंदी होगी। मुंबई में 7 जनवरी 2022 तक धारा 144 लागू रहेगी।

कोलकाता
कोलकाता पुलिस ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन को ध्यान में रखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दी है। करीब 3500 पुलिसकर्मी 31 दिसंबर को पूरे शहर में तैनात रहेंगे और कोविड-19 से जुड़े नियमों को सुनिश्चित कराएंगे। 22 पीसीआर वैन पूरे शहर में तैनात रहेंगी और ट्रैफिक व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त करेंगी।

बेंगलुरु
कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को बेंगलुरु शहर में कोरोना प्रतिबंधों से जुड़े नियमों में संशोधन किया है। बेंगलरु सिटी आयुक्त के अनुसार शहर में 31 दिसंबर शाम 6 बजे से 1 जनवरी सुबह 5 बजे तक कोविड-19 से संबंधित नियम लागू रहेंगे। बेंगलुरु में पब्लिक प्लेस पर 5 से अधिक लोगों की उपस्थिति और किसी भी प्रकार के जश्न पर पाबंदी होगी। हालांकि घरों में। रिहायशी कॉम्प्लेक्स और प्राइवेट पब में कुछ शर्तों के साथ सेलिब्रेशन मनाने की छूट होगी।

केरल
केरल में कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, नाइट क्लब, बॉर, होटल और रेस्टोरेंट को रात 10 बजे तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। नागरिकों को बेवजह की यात्रा करने के लिए मना किया गया है। यदि कोई व्यक्ति ट्रैवल करना चाहता है तो उसे यात्रा से जुड़ा विवरण देना होगा।

राजस्थान
राजस्थान में नये साल के जश्न को लेकर नाइट कर्फ्य में ढाई घंटे की अतिरिक्त राहत दी गई है। इसलिए राज्य में नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे के बजाय 1 बजे से प्रभावी होगा। अशोक गहलोत सरकार ने बुधवार को अधिकारियों को नाइट कर्फ्यू का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है. वहीं सरकार ने घोषणा की है कि 31 जनवरी तक राज्य में रहने वाले हर नागरिक का पूर्ण टीकाकरण कराना कानूनी रूप से अनिवार्य होगा

ओडिशा
ओडिशा सरकार ने नये साल के उत्सव और नाइट कर्फ्यू के दौरान कोविड-19 से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मद्देनजर राज्य के सभी पिकनिक स्पॉट, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, होटल, रेस्टोरेंट में बारी-बारी से चेकिंग होगी।

पुदुचेरी
केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा, जो कि 31 दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक जारी रहेगा। हालांकि वैकुंठ एकादशी के दिन नाइट कर्फ्यू को लेकर छूट रहेगी।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

Top News 22 July: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बना प्रदर्शनकारियों का सहारा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

LIVE: राहुल गांधी बोले, छात्रों के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी, CJP की युवाओं से अपील

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

अगला लेख