Hanuman Chalisa

आख़िर क्‍या है ये 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट, कैसे कर रहा अपना काम?

Updated: शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (14:56 IST)
भारत में कोरोना वायरस ने फिर से रफ़्तार पकड़ ली है। देश में अब पहले की तरह रोजाना क़रीब 50 हज़ार मामले सामने आ रहे हैं। इसके पीछे कोरोना के 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट का हाथ है।

दरअसल, भारत में कलेक्‍ट किए जा रहे नमूने में कोरोना वायरस का एक नया 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट मिल रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबि‍क देश के 18 राज्‍यों के 10,787 सैम्पल्स में कुल 771 वैरिएंट्स मिले हैं। इनमें 736 यूके, 34 साउथ अफ़्रीकन और एक ब्राज़ीलियन है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक़ कोरोना का ये नया 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट क़रीब 15-20 प्रतिशत सैम्‍पल्‍स में मिला है। हालांकि, ये पहले से कैटलॉग किए गए वैरिएंट्स से मैच नहीं होता, लेकिन यह महाराष्ट्र के 206 सैम्पल्स और दिल्ली के 9 सैम्पल्स में भी पाया गया है। नागपुर में करीब 20 प्रतिशत नमूने इसी वैरिएंट के हैं।

दरसअल, किसी भी वायरस का एक जेनेटिक कोड होता है। जो वायरस को ये बताता है कि उसे क्‍या और कैसे करना है। वायरस के जेनेटिक कोड में अक्सर छोटे-छोटे बदलाव होते रहते हैं। इनमें से अधिकतर बेअसर होते हैं। मगर कुछ की वजह से वायरस तेज़ी से फ़ैलने लगता है। इसी बदले हुए वायरस को 'वैरिएंट' कहते हैं। इसीलिए यूके और साउथ अफ़्रीका वाले 'वैरिएंट' को ज़्यादा संक्रामक और घातक माना जा रहा है।

'डबल म्‍यूटेशन' तब होता है जब वायरस के दो म्‍यूटेटेड स्‍ट्रेन्‍स मिलकर एक तीसरा स्‍ट्रेन बनाते हैं! भारत में जो 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट मिला है वो E484Q और L452R म्‍यूटेशंस का कॉम्बिनेशन है। E484Q और L452R को अलग से वायरस को और संक्रामक व कुछ हद तक वैक्सीन से इम्‍यून पाया गया है।

इस वायरस में अक्सर बदलाव आते रहते हैं। इससे ज़्यादा परेशानी तो नहीं होती, लेकिन कई बार इसके कुछ म्‍यूटेशंस के चलते ये वायरस बेहद संक्रामक या घातक भी हो सकता है।

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

MP Police Promotion: पुलिस जवानों ने CM मोहन यादव का जताया आभार, बोले- प्रमोशन से बढ़ा हौसला, CM ने कही बड़ी बात

Jharkhand Student Protest : विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज, CM हेमंत सोरेन बोले- 'बातचीत से सुलझाएंगे मामला'

LIVE: भोपाल में भारी बारिश से स्कूलों में घुटनों तक पानी, मंगलवार को छुट्टी

संसद में गतिरोध खत्म नहीं, अमित शाह के बयान के ऑफर पर भी नहीं बनी बात, कांग्रेस बोली- तीन मांगों पर समझौता नहीं

Colombia Earthquake : कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, कम से कम 47 लोगों की मौत, इक्वाडोर और पनामा तक महसूस हुए झटके

अगला लेख