ramcharitmanas
✕

मध्यप्रदेश में अब रात 10 बजे तक खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट, शनिवार का लॉकडाउन खत्म

Updated: गुरुवार, 6 अगस्त 2020 (19:34 IST)
मध्यप्रदेश में अब केवल रविवार को ही टोटल लॉकडाउन रहेगा। प्रदेश सरकार ने भोपाल सहित कई जिलों में शनिवार को होने वाले लॉकडाउन को खत्म कर दिया है। कोरोना समीक्षा बैठक के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार,रविवार को दो दिन के लॉकडाउन को नियम में संशोधन करते हुए अब अब  सिर्फ रविवार को एक दिन का लॉकडाउन रहेगा। इसके  साथ अब होटल, रेस्टारेंट रात 10 बजे तक खुल सकेंगे।

वहीं गृहमंत्री ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। अब प्रदेश की रिकवरी रेट 70 फीसदी से बढ़कर 73.6 हो गई है। प्रदेश में कोरोना के इलाज की निशुल्क व्यवस्था के साथ अब संपन्न लोगों के लिए सशुल्क व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं प्रदेश में आज 830 केस सामने आए है वहीं गुरूवार को 838 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए है। गृहमंत्री ने कहा कि अब तक प्रदेश में 26 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके है। 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दिल्ली से गिरफ्तार 4 आरोपियों की आज मुंबई कोर्ट में पेशी, शूटर्स तक पहुंचाए थे हथियार

फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार

Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO खुला

अगला लेख