sundarkand
✕

दुनियाभर में Corona के नए मामले हुए कम, WHO ने जारी की रिपोर्ट

Updated: गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (15:49 IST)
बर्लिन। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के नए मामलों में पिछले सप्ताह लगभग एक चौथाई की कमी दर्ज की गई। मार्च के अंत से मामलों में लगातार गिरावट जारी है।

जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में बताया कि 11 से 17 अप्रैल के बीच करीब 55.9 लाख मामले सामने आए, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 24 प्रतिशत कम है। मौत के 18,215 मामले सामने आए, जिनमें भी 21 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि हर क्षेत्र में नए मामलों में गिरावट आई है, हालांकि अमेरिका में केवल दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट बुधवार देर रात की थी, जो गुरुवार को भेजी गई।

एजेंसी ने कहा, इन बदलावों पर सोच-समझकर विचार करना चाहिए, क्योंकि कई देश कोविड-19 जांच से जुड़ी अपनी रणनीतियों में बदलाव कर रहे हैं और इसके परिणामस्वरूप जांच कम होने की वजह से संक्रमण के मामले भी कम सामने आ रहे हैं।

डब्ल्यूएचओ ने बताया कि पिछले सप्ताह दक्षिण कोरिया में सर्वाधिक 9,72,000 से अधिक मामले सामने आए। इसके बाद, फ्रांस में 8,27,000 से अधिक और जर्मनी में 7,69,000 से अधिक मामले सामने आए। संक्रमण से मौत के सर्वाधिक 3,076 मामले अमेरिका में सामने आए। इसके बाद, रूस में 1,784 और दक्षिण कोरिया में मौत के 1,671 मामले सामने आए।

रिपोर्ट के अनुसार, कुल मिलाकर अब तक कोविड-19 के 50.2 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और संक्रमण से करीब 62 लाख लोगों की मौत हुई है।(भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख