dharma sangrah

PM मोदी पर नवाब मलिक ने किया कटाक्ष, Lockdown को लेकर कही यह बात...

Updated: शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (23:20 IST)
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 की स्थिति पर मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करने के एक दिन बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शुक्रवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह अच्छा था कि इस बार तालाबंदी (लॉकडाउन) की घोषणा नहीं की गई, जैसा कि अतीत में लोगों को विश्वास में लिए बगैर और बिना किसी विचार के (लॉकडाउन) लगाया गया था।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं के पार्टी छोड़ने के बारे में बोलते हुए, राकांपा ने कहा कि वहां भगवा पार्टी का पांच साल का अहंकार का शासन इसके लिए जिम्मेदार कारणों में से एक था। मोदी ने बृहस्पतिवार को देश में कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के कारण संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच महामारी की स्थिति पर मुख्यमंत्रियों के साथ एक डिजिटल बातचीत की थी।

इसके बारे में बात करते हुए, राकांपा के मुख्य प्रवक्ता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा, लोग डरे हुए थे कि लॉकडाउन का एक और दौर हो सकता है, लेकिन यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत में स्थानीय स्तर पर मौजूद स्थिति के आधार पर राज्यों से निर्णय लेने के लिए कहा। जब कोई कोविड-19 नहीं था, तो बिना किसी विचार के और लोगों को विश्वास में लिए बिना लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।

उन्होंने कहा, अब कोविड-19 के काफी मामले हैं, लेकिन लोग एहतियात बरत रहे हैं। यह अच्छा है कि लॉकडाउन की घोषणा नहीं की गई। विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में भाजपा के कई नेताओं के इस्तीफे देने पर निशाना साधते हुए मलिक ने कहा, भाजपा के राज्य मंत्रियों और विधायकों का पलायन रुकने वाला नहीं है। पांच साल के लंबे शासन का अहंकार, दूसरों का अपमान करने की चाल, गांवों में भय फैलाना भाजपा के अपने नेताओं को खोने का कारण प्रतीत होता है।

राकांपा नेता ने कहा, मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में भाजपा और नेताओं को खो देगी। ये उत्तर प्रदेश में बदलाव के स्पष्ट संकेत हैं और भाजपा लड़ाई हार रही है। बीते तीन दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में तीन मंत्रियों समेत आठ भाजपा विधायक इस्तीफा दे चुके हैं।(भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

अगला लेख