Hanuman Chalisa

UP में दिखी इंसानियत की मिसाल: अपनों ने मुंह मोड़ा तो रोजेदार मुस्लिम युवकों ने कराया अंतिम संस्कार

मंगलवार, 4 मई 2021 (17:04 IST)
बलरामपुर (यूपी)। बलरामपुर जिले में कोरोना से संक्रमित मरीज की मौत के बाद परिवार वालों के अंतिम संस्कार के लिए आगे नहीं आने पर कुछ रोजेदार मुस्लिम युवाओं ने इंसानियत का फर्ज निभाते हुए मृतक की अंत्येष्टि की।

ALSO READ: Corona से मृत पत्नी का शव साइकिल पर ले जा रहा था बुजुर्ग, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार
 
बलरामपुर नगर के पुरैनिया निवासी मुकुंद मोहन पांडेय (60) की 3 मई को कोरोना से मौत हो गई। संक्रमण के डर से उनके परिवार के लोगों और पड़ोसियों ने अंतिम संस्कार करने से किनारा कर लिया। इस बात की जानकारी नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के प्रतिनिधि शाबान अली को मिली तो उन्होंने अपने कुछ मित्रों को बुलाया। इन लोगों ने अर्थी और कफन तैयार कराया फिर उनके शव को श्मशान ले गए।

ALSO READ: कोरोनाकाल में प्रियजन की विदाई : महामारी से दिवंगत के अंतिम संस्कार पर क्या कहते हैं शास्त्र
 
शाबान अली ने बताया कि मुकुंद पांडेय के बड़े भाई ललित पांडेय का 30 अप्रैल को कोरोना से निधन हो गया था और इस सदमे से परिजन उबर भी नहीं पाए थे कि 2 दिन बाद मुकुंद की भी कोरोना से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 2 दिन में 2 मौतों से पूरा परिवार दहशत में आ गया और कोई भी शव के पास जाने को तैयार नहीं था। 


 
अली ने बताया कि इस बात की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने मित्रों तारिक, अनस, गुड्डू, शफीक तथा 2 अन्य साथियों को बुलाया। वे सभी रोजेदार थे। उन्होंने पांडे के घर जाकर मुकुंद का कफन तैयार किया और उनके शव को गाड़ी से राप्ती नदी श्मशान घाट पर पहुंचाया। वहां चिता पर लिटाकर उनके बेटों को फोन करके बुलाया जिन्होंने आकर अपने पिता को मुखाग्नि दी। रोजेदार युवाओं द्वारा पेश की गई इंसानियत की मिसाल की क्षेत्र में खासी चर्चा हो रही है। (भाषा)

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

US-Iran war : ईरान का सनसनीखेज दावा- अमेरिका ने बुशेहर परमाणु संयंत्र पर किया हमला

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

अगला लेख