sundarkand

मुंबई : अनलॉक गाइडलाइंस जारी

Updated: शनिवार, 5 जून 2021 (20:31 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार कम होते मामलों के बीच राज्य को चरणबद्ध तरीके से खोलने की योजना बनाई है। राज्य को 5 चरणों में अनलॉक किया जाएगा। 
 
मुंबई को लेवल 3 शहर के रूप में वर्गीकृत किया गया है। मुंबई को खोलने के लिए गाइडलाइन जारी की दी है।

भाजपा ने बताई विसंगतियां : भाजपा नेता प्रवीण दारोकर ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित ‘अनलॉक’ दिशानिर्देश में तमाम विसंगतियां हैं और इससे अव्यवस्था फैलेगी। महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 की वजह से लागू पाबंदियों में ढील देने के लिए शुक्रवार देर रात को पांच स्तरीय योजना की घोषणा की। 
 
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष दारेकर ने कहा कि मध्यरात्रि को जारी अधिसूचना में तमाम विसंगतियां हैं। उन्होंने कहा कि पांच श्रेणी या स्तर वाली योजना जटिल है और इससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई है।
 
भाजपा नेता ने कहा कि यह ढुलमुल तरीके से तैयार अधिसूचना है जिसे बिना उचित योजना के घोषित किया गया है। संक्रमण दर और भरे हुए ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों के आंकड़े मेल नहीं खाते। मुंबई के लिए घोषित नियम में भी विसंगतियां हैं। इन्हें लागू करने से अव्यवस्था फैलेगी।’’
 
अधिसूचना के मुताबिक जिन इलाकों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम है और वहां मौजूद ऑक्सीजन युक्त बिस्तर 25 प्रतिशत या उससे कम भरे हैं, उन्हें पहली श्रेणी में रखा गया है और ऐसे इलाकों को पूरी तरह से खोला जा सकता है।
 
वहीं, पांचवी श्रेणी में उन इलाकों को रखा गया है जहां पर संक्रमण दर 20 प्रतिशत से अधिक है और ऐसे इलाकों में केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खोली जा सकेंगी जबकि कार्यालयों को भी केवल 15 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ ही खोला जा सकेगा।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख