dharma sangrah

कोरोना से फिर बिगड़ रहे हालात, मुंबई में 3671 नए मामले, केरल में नहीं थमी रफ्तार

Updated: गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (19:52 IST)
मुंबई। देश में कोरोनावायरस (coronavirus) के मामले फिर बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ते मामलों ने चिंताओं को और बढ़ा दिया है। मुंबई में आज 3,671  कोरोना मामले सामने आए हैं। धारावी में 18 मई के बाद रिकॉर्ड 20 कोरोना के मामले सामने आए हैं। वायरस के प्रसार की गति को दर्शाने वाली 'आर-वैल्यू' मुंबई में 2 के आंकड़े को पार कर गई है।
 
केरल में 2423 मामले : केरल में गुरुवार को कोरोना के 2,423 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,32,672 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 164 और मौतों के बाद मृतक संख्या बढ़कर 47,441 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
ALSO READ: Omicron के खतरे को देखते हुए ममता सरकार अलर्ट, UK से कोलकाता आने वाली सभी उड़ानों पर 3 जनवरी से रोक
केरल के स्वास्थ्य विभाग की विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में कोरोना से मौत के नए मामलों में 149 ऐसे मामले भी शामिल हैं जिन्हें किन्हीं कारणवश पूर्व में मृतक संख्या में नहीं जोड़ा गया था। इनमें से 15 मरीजों की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई।
ALSO READ: कोरोना के हॉटस्पॉट बने इंदौर में सतर्कता बढ़ाने के सीएम शिवराज ने दिए निर्देश
विज्ञप्ति के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 2,879 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 51,76,535 हो गई है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 19,835 हो गयी है।
 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य के 14 जिलों में से एर्णाकुलम में सर्वाधिक 455 नये मामले सामने आए। इसके बाद तिरुवनंतपुरम में 416 जबकि कोझिकोड में कोरोना वायरस संक्रमण के 266 नये मामले दर्ज किए गए।
ALSO READ: Corona की 'सुनामी' ला रहे हैं Delta और Omicron वैरिएंट, बोले WHO के चीफ
विज्ञप्ति में कहा गया है कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 58,459 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। राज्य में कुल 1,10,680 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 3,606 लोग विभिन्न अस्पतालों में बने पृथक-वास में भर्ती हैं।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख