Daily Horoscope
✕

रेमडेसिविर इंजेक्शन ले जा रहा स्टेट प्लेन ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त

Updated: शुक्रवार, 7 मई 2021 (08:12 IST)
ग्वालियर। रेमडेसिविर इंजेक्शन ले जा रहा मध्य प्रदेश सरकार का एक विमान ग्वालियर हवाईअड्डे पर गुरुवार रात उतरते वक्त तकनीकी खराबी के कारण फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान के पायलट एवं सह-पायलट को हादसे में मामूली चोटें आई हैं।
 
ग्वालियर जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि हादसा ग्वालियर के महाराजपुर हवाईअड्डे पर गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। उन्होंने कहा कि यह विमान उतरते वक्त रनवे से थोड़ा सा फिसल गया। सांघी ने बताया कि पायलट एवं सह पायलट को मामूली चोटें आई हैं। वे दोनों सुरक्षित हैं और इंजेक्शन भी सुरक्षित हैं।
बताया जा रहा है कि एयरफ़ोर्स के फाइटर प्लेन को रोकने के लिए बनी जाली में उलझा था स्टेट प्लेन। हादसे में विमान को काफी नुकसान पहुंचा है।
 
हादसे में घायल पालयट और को जयारोग्य के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। कैबिनेट मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर पायलेट और को-पायलेट एसएम अख्तर औऱ शिवशंकर जायसवाल का हालचाल जनाने के लिए जयारोग्य के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।
 
मध्य प्रदेश सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शनों की प्रदेश में चल रही कमी के चलते जल्द से जल्द कोविड-19 के मरीजों को यह इंजेक्शन मुहैया कराने के लिए इस विमान को सेवा में लगाया था।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: अभिजीत दिपके से पहले जंतर मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख