Hanuman Chalisa
✕

एमपी सरकार ने black fungus के इंजेक्शन के लिए जारी किया लाइसेंस

Updated: शनिवार, 5 जून 2021 (15:35 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने जबलपुर की एक कंपनी को म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन-बी बनाने का लाइसेंस जारी किया है। प्रदेश के जनसंपर्क विभाग की विज्ञप्ति में बताया गया कि मध्यप्रदेश के खाद्य एवं औषधि नियंत्रक ने जबलपुर के उमरिया-डुंगरिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निजी क्षेत्र की दवा कंपनी 'रेवा क्योर लाइफ साइंसेज' को 22 दिसंबर 2021 तक के लिए एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन के उत्पादन के लिए यह लाइसेंस जारी किया है।

ALSO READ: आईआईटी हैदराबाद ने विकसित की ब्लैक फंगस के लिए ओरल ड्रग
 
जबलपुर में एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन बनने से सिर्फ जबलपुर ही नहीं, बल्कि समूचे महाकोशल, विंध्य और बुंदेलखंड में ब्लैक फंगस बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए यह दवा आसानी से और अपेक्षाकृत कम कीमत में उपलब्ध हो सकेगी।

ALSO READ: इंदौर : इंजेक्शन की किल्लत से 15 फीसदी मरीजों के मस्तिष्क तक पहुंचा ब्लैक फंगस
 
प्रदेश सरकार ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद कुछ लोगों में हो रहे ब्लैक फंगस के इलाज के लिए इंजेक्शन बनाने की अनुमति पाने वाली 'रेवा क्योर लाइफ साइंसेस' प्रदेश की दूसरी कंपनी है। प्रदेश में इससे पहले केवल इंदौर की मॉडर्न लैबोरेटरी को ही यह इंजेक्शन बनाने का लाइसेंस हासिल था।
 
इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है। 12,240 इंजेक्शन की खेप शुक्रवार को इंदौर पहुंची है और 2 दिन बाद करीब 17,000 इंजेक्शन और उपलब्ध होंगे। प्रदेश में ब्लैक फंगस बीमारी के 1,005 मरीज हैं। इसमें भोपाल में 235, इंदौर में 428, जबलपुर में 116, सागर में 40, उज्जैन में 85, ग्वालियर में 52, रीवा में 31 देवास में 15, रतलाम में 2 और बुरहानपुर में 1 मरीज है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख