biodatamaker
✕

Coronavirus संक्रमण रोकने के लिए मप्र सरकार ने बनाया नया प्लान

Updated: रविवार, 14 जून 2020 (15:58 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की मदद करने के वास्ते स्वयंसेवियों को 'कोविड मित्र' बनाने पर विचार कर रहा है।
 
मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि 'मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति एवं इससे निपटने की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए समुदाय का पूरा सहयोग लिया जाए और इस संबंध में एक प्रभावी सिस्टम बनाया जाए। 
 
उन्होंने कहा कि इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने 'समुदाय आधारित निगरानी तंत्र' का प्रस्तुतीकरण किया। इसके अंतर्गत नागरिकों की सुविधा के लिए 'सार्थक लाइट’ नामक ऐप तैयार करने और तथा 'कोविड मित्र' बनाने की बात कही गई।
 
अधिकारी ने बताया कि इस प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि पहले चरण में शहरी क्षेत्रों में कोविड मित्र बनाए जा सकते हैं। इन्हें ऑक्सीमीटर दिया जाएगा, जिसके माध्यम से वे लोगों में ऑक्सीजन के स्तर की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी 45 वर्ष तक की उम्र का स्वस्थ व्यक्ति, समाजसेवी संगठन कोविड मित्र बन सकते हैं। (भाषा)

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख