sundarkand

Corona Update : अमेरिका में 4 करोड़ से ज्यादा कोरोना मरीज, महामारी से 6,48,935 की मौत

Updated: मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (08:42 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। देश में कोरोनावायरस से अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। महामारी से अब तक 6,48,935 लोग मारे जा चुके हैं।
 
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में सोमवार तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,00,03,101 हो गई तथा संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 6,48,935 पर पहुंच गई।
 
कैलिफोर्निया 44,21,247 मामलों के साथ सबसे अधिक संक्रमितों वाला राज्य बना हुआ है। उसके बाद टेक्सास 37,06,980 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। फ्लोरिडा में 33,52,451 मामले, न्यूयॉर्क में 23,04,955 मामले और इलिनोइस में 15 लाख से अधिक मामले हैं।
 
यूनिवर्सिटी के अनुसार 10 लाख से अधिक संक्रमितों वाले अन्य राज्यों में जॉर्जिया, पेंसिल्वेनिया, ओहियो, नॉर्थ कैरोलिना, न्यू जर्सी, टेनेसी, मिशिगन और एरिजोना शामिल हैं।

अमेरिका दुनिया भर में कोविड-19 के सबसे अधिक मामलों और मौतों के साथ महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वैश्विक मामलों का 18 प्रतिशत से अधिक और वैश्विक मौतों में से लगभग 14 प्रतिशत अमेरिका में हुई हैं।
 
गौरतलब है कि अमेरिका में नौ नवंबर, 2020 को एक करोड़ से अधिक मामले हो गए थे। उसके बाद एक जनवरी, 2021 को दो करोड़ और 24 मार्च को तीन करोड़ का आंकड़ा पार हो गया। (वार्ता)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख