suvichar
✕

Bihar Coronavirus Update : बिहार में 71 हजार से अधिक की जांच, संक्रमित 71 हजार से ज्यादा

Updated: शनिवार, 8 अगस्त 2020 (02:56 IST)
पटना। बिहार में कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए सैंपल जांच में आई तेजी के बीच पिछले 24 घंटे के दौरान 71 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच में से 3646 व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने से राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 71749 हो गया, वहीं संक्रमण के शिकार 12 लोग अपनी जान गंवा बैठे।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 71520 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 3646 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जिससे अब तक संक्रमण का शिकार हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 71749 हो गई है। राज्य में अब तक 8 लाख 70 हजार 852 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
 
बिहार में पिछले 24 घंटों में 2445 संक्रमितों के स्वस्थ होने से अबतक ठीक होकर घर लौट चुके लोगों की संख्या बढ़कर 46265 हो गई है। इस तरह राज्य में स्वस्थ होने वालों की दर 64.44 प्रतिशत हो गई है। वर्तमान में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 25128 है।
 
हमेशा की तरह पटना जिले में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक 566 नए मामले सामने आए हैं, जिससे यहां कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 12160 हो गई है, जो कुल संक्रमितों का 16.95 प्रतिशत है। इसके अलावा 12 ऐसे जिले हैं, जहां पिछले 24 घंटे के दौरान 100 से अधिक नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।
 
कोरोना जांच की संख्या और बढ़ाई जाए : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक जांच कराए जाने पर बल देते हुए अधिकारियों को आरटीपीसीआर और ट्रूनेट के माध्यम से सैंपल की जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
 
नेक संवाद में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच के लिए किट की पर्याप्त उपलब्धता रखें। उन्होंने कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या को और बढ़ाने का निर्देश दिए और कहा कि अधिक से अधिक बेडों तक ऑक्सीजन पाइपलाइन की आपूर्ति सुनिश्चित करें। 
 
ईसीआर ने लिए किए व्यापक इंतजाम : पूर्व मध्य रेल (ईसीआर) ने कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।इन उपायों में स्टेशनों पर कोविड केयर कोच को लगाना, स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की यात्रा पूर्व जांच, रेलवे अस्पतालों को कोविड-19 के इलाज के लिए नामित करते हुए इलाज का समुचित प्रबंध, समय-समय पर रेलकर्मियों की जांच शामिल है।
 

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख