सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. दिल्ली में 1 दिन 67 हजार से अधिक लोगों को लगा कोरोना वैक्सीन
Written By
Last Updated : गुरुवार, 6 मई 2021 (11:28 IST)

दिल्ली में 1 दिन 67 हजार से अधिक लोगों को लगा कोरोना वैक्सीन

CoronaVaccine
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में 1 दिन में 67,000 से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया। सरकार द्वारा गुरुवार को साझा किए गए आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली। आंकड़ों के मुताबिक बुधवार रात 9.30 बजे तक 18-44 साल की उम्र समूह के 47,086 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई।

 
वहीं 45-59 उम्र समूह में कुल 5,230 लोगों को टीके की खुराक दी गई जबकि 60 साल से ऊपर के 1,629 लोगों को भी टीके दिए गए। दिल्ली में बुधवार को अग्रिम मोर्चे के 1,571 कर्मियों और 591 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दी गई। इसी अवधि में 11,200 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले सप्ताह कहा था कि अगले 3 महीने में सभी वयस्कों के टीकाकरण के लिए योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें नि:शुल्क दी जाएगी। (भाषा)