biodatamaker

CoronaVirus India Update : 24 घंटों में 2000 से ज्यादा की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या 4.25 लाख के करीब

Updated: मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (09:11 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की वजह से 24 घंटों में 2000 से ज्यादा की मौत हो गई। नए मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों घटकर 4.25 लाख के करीब पहुंच गई।
 
विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से सोमवार देर रात तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,554 नए मामले सामने आए। अब तक कुल 3 करोड़ 9 लाख 4 हजार 470 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इस दौरान 48 हजार 527 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 55 हजार 741 हो गई है।
 
सक्रिय मामले 25,226 घटकर अब 4 लाख 25 हजार 673 हो गए हैं। इसी अवधि में 2,015 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4 लाख 10 हजार 807 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.37 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.25 फीसदी और मृत्यु दर 1.32 हो गई है।
 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 7,822 और घटकर 1,08,343 रह गई है। इसी दौरान 15,277 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 59,27,756 हो गयी है जबकि 146 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,26,024 हो गया है।
 
केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 4,227 की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद ऐसे मामलों की संख्या घट कर अब 1,11,100 पहुंच गई है। हालांकि फिर भी यह पूरे देश में सर्वाधिक है। इसी अवधि में 11,447 लोगों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 29,46,870 हो गई जबकि 100 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 14,686 पहुंच गया।
 
कर्नाटक में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 1,902 कम होकर 34,858 रह गए हैं। वहीं 61 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 35,896 हो गया है। राज्य में इसी अवधि में 3,204 लोग स्वस्थ भी हुए हैं जिसके बाद कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 28,01,907 हो गई है। (वार्ता)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

अगला लेख