dharma sangrah
✕

'हेट स्पीच' का आरोपी गोपाल शर्मा गिरफ्तार, गुरुग्राम में दिया था ये भाषण

Updated: मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (01:36 IST)
दिल्ली में जामिया के बाहर फायरिंग के बाद खबरों में आए गोपाल शर्मा को हरियाणा पुलिस ने हेट स्पीच के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया है।

गोपाल पर आरोप है कि 4 जुलाई को गुरुग्राम में पटौदी के रामलीला ग्राउंड में आयोजित एक महापंचायत में उसने मुस्लिमों के खिलाफ नफरत फैलाने वाला भाषण दिया था।

गोपाल पर जनवरी 2020 में नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों पर गोली चलाने का आरोप है। उस वक्त दिल्ली पुलिस ने इसे पकड़ा था। तब गोपाल की फायरिंग करती तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

कहा जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर और यूपी के कुछ शहरों में मूक-बधिर छात्रों के धर्म परिवर्तन, लव जिहाद को लेकर 4 जुलाई को एक महापंचायत बुलाई गई थी। हिंदू संगठनों की ओर से इस महापंचायत को बुलाकर धर्म परिवर्तन का विरोध जताया गया था। इस दौरान गोपाल शर्मा ने महापंचायत में विवादित बयान दिया था।

गोपाल ने महापंचायत में कहा था कि किसी समुदाय के लोग अगर तुम्हारी बेटियों को परेशान करते हैं तो उनकी बेटी-बहनों के साथ भी उसी तरह का व्यवहार करो। गोपाल के भाषण का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मुसलमानों के खिलाफ हिंसा की वकालत करता हुआ दिखाई दे रहा था।-

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख