dharma sangrah
✕

Corona से जंग, देश में 6.75 करोड़ के करीब नमूनों की जांच, 1 दिन में सर्वाधिक 11.50 लाख

Updated: गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (11:23 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोविड-19 के देश में लगातार बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 23 सितंबर को 11.50 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई और कुल परीक्षण का आंकड़ा 6.75 करोड़ के करीब पहुंच गया।
ALSO READ: COVID 19 : 7 राज्यों के CM के साथ PM मोदी की बैठक, बोले- जांच, ट्रेसिंग, इलाज पर केंद्रित करें ध्यान
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से गुरुवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि देश में 23 सितंबर को कोरोनावायरस के 11 लाख 56 हजार 569 नमूनों की जांच की गई और कुल आंकड़ा 6 करोड़ 74 लाख 36 हजार 31 पर पहुंच गया। 22 सितंबर को 9 लाख 53 हजार 683 नमूनों की जांच की गई।
ALSO READ: इंदौर के निजी अस्पताल में शव को चूहों ने कुतरा, जांच के आदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देश में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में 30 सितंबर को अनलॉक-4 के खत्म होने के बाद वायरस के फैलाव को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की।

मोदी ने कहा कि कोरोना से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत करना है। इसके अलावा ट्रैकिंग-ट्रेसिंग से जुड़ा नेटवर्क है, उनका बेहतर प्रशिक्षण भी करना है। 20 सितंबर को 1 दिन में रिकॉर्ड 12 लाख 6 हजार 806 नमूनों की जांच की गई थी। देश में कोरोनावायरस का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। 6 अप्रैल तक जांच की संख्या 10 हजार थी। इसके बाद वायरस के मामले बढ़ने के साथ ही नमूनों की जांच में भी तेजी आई।
 

7 जुलाई को नमूनों की जांच संख्या 1 करोड़ को छू गई और इसके बाद तेजी से बढ़ती गई और 17 सितंबर को 6 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।  इससे पहले देश में 3 सितंबर को आए आंकड़ों में 11 लाख 72 हजार 179 नमूनों की जांच की गई थी। यह देश में ही नहीं, विश्व में भी 1 दिन में सर्वाधिक जांच का रिकॉर्ड था। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

अगला लेख