kundali milan
✕

अमेरिका में 24 घंटे में Corona Virus से 100 से ज्यादा लोगों की मौत, 30,000 लोग संक्रमण के शिकार

Updated: सोमवार, 23 मार्च 2020 (09:49 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। देश में इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 417 हो गई है। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने यह आंकड़ा जारी किया। अमेरिका में कम से कम 30,000 लोग इस विषाणु से संक्रमित हुए हैं।
ALSO READ: इटली में 651 और अमेरिका में 100 लोगों की मौत, एंजेला मर्केल क्वारंटीन में गईं
अब तक सबसे अधिक न्यूयॉर्क (114 मौतें), वॉशिंगटन (94 मौतें) और कैलीफोर्निया (28 मौतें) प्रांत प्रभावित हुए हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच न्यूयॉर्क में आगामी कुछ दिनों में अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक उपकरणों की कमी होने की आशंका है।
 
न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने कहा कि अमेरिका में कोविड-19 के सबसे अधिक मामले न्यूयॉर्क में ही सामने आए हैं। डी ब्लासियो ने कहा कि यदि हमें आगामी 10 दिन में और वेंटिलेटर नहीं मिले तो लोग मारे जाएंगे।
ALSO READ: Corona Virus : अमेरिका में 1 हजार अरब डॉलर के राहत पैकेज को जल्द मंजूरी
उन्होंने आगाह किया कि अभी और बुरा समय आने वाला है और उन्होंने इस महामारी को 1930 की महामंदी के बाद का सबसे बड़ा घरेलू संकट करार दिया।
 
ट्रंप बोले चीन ने नहीं चेताया : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के कारण चिंतित हैं, क्योंकि चीन समय रहते अमेरिका को वायरस को लेकर आगाह कर सकता था।
 
ट्रंप ने कहा कि मैं चीन से थोड़ा परेशान हूं। मैं उनके साथ ईमानदार हूं। मैं राष्ट्रपति जिनपिंग और उनके देश का सम्मान करता हूं। उन्हें हमें इस बारे में बताना चाहिए था। अमेरिका ने चीन में विशेषज्ञों को भेजने की पेशकश की थी, लेकिन चीन के कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

UP Khadi Mahotsav 2026 : यूपी में खादी को मिला नया विस्तार, 150 स्टॉल पर दिखेगा देसी हुनर, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख