Hanuman Chalisa
✕

Corona से जंग, 9 दिन में 1 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच

Updated: शनिवार, 26 सितम्बर 2020 (10:14 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना नमूनों की जांच में तेजी लाए जाने से पिछले 9 दिन में वैश्विक महामारी कोविड-19 के 1 करोड़ से अधिक परीक्षण से 25 सितंबर को कुल जांच का आंकड़ा 7 करोड़ को पार कर गया। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से शनिवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि देश में 25 सितंबर को कोरोनावायरस के 13 लाख 41 हजार 535 नमूनों की जांच की गई और कुल आंकड़ा 7 करोड़ 02 लाख 69 हजार 975 पर पहुंच गया।
ALSO READ: CoronaVirus : कोरोना काल में एयरपोर्ट के बदल गए हैं नियम, जानिए 10 बातें
कोरोनावायरस के बड़े स्तर पर प्रसार की रोकथाम के लिए देश में दिन-प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सितंबर को 1 दिन में रिकॉर्ड 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच की गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 सितंबर को ही देश में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों- महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में 30 सितंबर को अनलॉक-4 के खत्म होने के बाद वायरस के फैलाव को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की। 
 
 मोदी ने कहा कि कोरोना से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत करना है। इसके अलावा ट्रैकिंग-ट्रेसिंग से जुड़ा नेटवर्क है, उनका बेहतर प्रशिक्षण भी करना है। देश में कोरोनावायरस का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। 6 अप्रैल तक कुल जांच की संख्या मात्र 10 हजार थी।

इसके बाद वायरस के मामले बढ़ने के साथ ही नमूनों की जांच में भी तेजी आई। 7 जुलाई को नमूनों की जांच संख्या 1 करोड़ को छू गई और इसके बाद तेजी से बढ़ती गई और 17 सितंबर को 6 करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया और अब 9 दिन में ही 1 करोड़ से अधिक जांच से यह 7 करोड़ को लांघ गया। (वार्ता)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Nvidia CEO Jensen Huang की वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी; चीन से जुड़े मामले में बढ़ी जांच

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

अगला लेख