Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली में पौने दो लाख से अधिक Coronavirus जाचें हुईं

Updated: शनिवार, 4 जुलाई 2020 (18:01 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के अब तक हुए 5.96 लाख से अधिक परीक्षणों में 45 फीसदी से ज्यादा परीक्षण सरकार द्वारा यहां निषिद्ध क्षेत्रों एवं उनके इर्द-गिर्द रैपिड एंटीजन जांच शुरू करने के बाद पिछले 16 दिनों में किए गए।
 
यहां 18 जून को रैपिड एंटीजन परीक्षण शुरू किया गया था। जब तब से यहां आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन प्रक्रियाओं के माध्यम से कुल 2,75,396 परीक्षण किए गए, यानी रोजाना 17000 परीक्षण किए गए। दिल्ली के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक उनमें करीब डेढ़ लाख लोगों का रैपिड-एंटीजन किट के माध्यम से परीक्षण किया गया।
 
ALSO READ: COVID-19 : बिहार में कार्यालय, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर 50 रुपए जुर्माना
 
शहर में 18 जून तक स्वास्थ्य अधिकारियों ने महंगे आरटी-पीसीआर प्रक्रिया से 3,21,302 जांच कीं। परीक्षण की संख्या में जून के पहले सप्ताह के रोजाना 4,190 से चार गुना बढ़कर आखिर सप्ताह में रोजाना 15,863 हो गई। 
 
अकेले शुक्रवार को यहां 24000 जांच की गई, जिनमें 10,577 परीक्षण आरटीपीसीआर और 13,588 परीक्षण रैपिड-एंटीजेन प्रक्रिया के माध्यम से की गईं। तीन जून से तीन जुलाई से तक शहर में 3.66 लाख लोगों की कोविड-19 जांच की गई यानी रोजाना 12,218 जांचें की गईं। 
 
अब तक राष्ट्रीय राजधानी में आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन प्रक्रियाओं से 5,96,698 परीक्षण किए गए हैं। 
शुक्रवार को सरकार ने रैपिड एंटीजेन का राष्ट्रीय राजधानी के सभी 11 जिलों में निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर तक विस्तार किया। पहले यह निषिद्ध क्षेत्रों तक सीमित था। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

अगला लेख