sundarkand

नाइजीरियाई वैज्ञानिक का बड़ा बयान, कोरोनावायरस संक्रमण के और नए स्वरूप आएंगे सामने

Updated: सोमवार, 4 जनवरी 2021 (17:33 IST)
लागोस। ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोनावायरस संक्रमण के नए स्वरूप को लेकर दुनियाभर में बढ़ी चिंताओं के बीच नाइजीरिया के एक वैज्ञानिक ने कहा है कि कोविड-19 के अभी और कई नए स्वरूप सामने आएंगे।
 
नाइजीरिया के वैज्ञानिक ओमिलाबू ने कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर देश में कोविड-19 के अलग प्रकार (वेरिएंट) के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए इसके नमूनों का आनुवांशिक विश्लेषण किया है ताकि देश में इस संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिल सके।
ALSO READ: बड़ी खबर, कोरोना के नए स्ट्रेन को भारत ने किया ‘आइसोलेट’
ओमिलाबू ने कहा कि ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में वायरस के जो स्वरूप पाए गए हैं, वे नाइजीरिया में पाए गए स्वरूप से अलग हैं। उन्होंने कहा कि वायरस का अलग स्वरूप में बदलना कोई असाधारण बात नहीं है। ओमिलाबू ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें अपना दिमाग शांत रखना होगा, क्योंकि संक्रमण के और नए स्वरूप सामने आने वाले हैं।
 
विषाणु वैज्ञानिक ओमिलाबू ने रविवार को कहा कि देश में फैल रहे कोविड-19 संक्रमण के स्वरूप के बारे में जानकारी एकत्र करने से नाइजीरिया में इस बीमारी को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है। नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जहां 19 करोड़ 60 लाख लोग रहते हैं।
ALSO READ: ब्रिटेन से गुजरात लौटे 4 लोगों में Corona का मिला नया स्ट्रेन, क्वारंटाइन में भेजा
'अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं प्रबंधन केंद्र' के रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार नाइजीरिया में संक्रमण के 89,163 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 1,302 लोगों की मौत हो चुकी है। लागोस यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड टीचिंग हॉस्पिटल में 'सेंटर फॉर ह्यूमन एंड जूनोटिक वायरोलॉजी' के निदेशक ओमिलाबू ने कहा कि नाइजीरिया में संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी यह निश्चित नहीं है कि ये लोग संक्रमण के नए स्वरूप से संक्रमित हैं या नहीं?
 
उन्होंने कहा कि अभी यह पता लगाने के लिए शोध करने की आवश्यकता है कि क्या संक्रमण के पहले से भी अधिक तेजी से फैलने का कारण देश में मिला इसका नया स्वरूप है या नहीं? (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख