Hanuman Chalisa

पीएम ने की वायुसेना के Covid 19 संबंधी अभियान की समीक्षा

Updated: बुधवार, 28 अप्रैल 2021 (16:40 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोविड-19 से जारी देश की लड़ाई में भारतीय वायुसेना द्वारा चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की और इस दौरान ऑक्सजन टैंकरों तथा अन्य आवश्यक उपकरणों के परिवहन में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तेजी लाने पर बल दिया। वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने आज प्रधानमंत्री से मुलाकात की और देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति में सुधार के लिए वायुसेना द्वारा किए जा रहे प्रयासों से उन्हें अवगत कराया।

ALSO READ: कोरोना से जंग में भारत को मिला कॉरपोरेट अमेरिका का साथ
 
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक भदौरिया ने प्रधानमंत्री को बताया कि भारतीय वायुसेना देश की कोविड-19 संबंधी जरूरतों को पूरी करने के लिए 24 घंटे प्रयासरत है। बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने ऑक्सीजन टैंकरों और अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिवहन ऑपरेशन की गति तेज करने, उसका स्तर बढ़ाने और उसकी सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

ALSO READ: कोरोना: केरल में क्यों नहीं है ऑक्सीजन का संकट?
 
प्रधानमंत्री ने इस दौरान इस अभियान की सुरक्षा के साथ-साथ इसमें जुटे वायुसेना के कर्मियों की संक्रमण से सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बयान के मुताबिक भदौरिया ने प्रधानमंत्री को बताया कि इस अभियान में बड़े और छोटे हवाई जहाजों का उपयोग किया जा रहा है ताकि देश के हर क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा सके।
 
प्रधानमंत्री ने इस दौरान वायुसेनाकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य के बारे में पता किया। भदौरिया ने उन्हें बताया कि वायुसेना के अधिकांश कर्मियों का टीकाकरण हो चुका है। भदौरिया ने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि वायुसेना ने अपने अस्पतालों में कोविड-19 से संबंधित सुविधाओं में इजाफा किया है और जहां संभव हो रहा है वहां सामान्य नागरिकों की भी देखभाल की जा रही है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख