sundarkand

प्रधानमंत्री ने की Corona virus के खिलाफ लड़ाई में एयर इंडिया कर्मियों के साहस की प्रशंसा

Updated: सोमवार, 23 मार्च 2020 (11:58 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस प्रभावित देशों में फंसे लोगों को निकालने में एयर इंडिया के चालक दल के कर्मियों के योगदान की सोमवार को प्रशंसा की।
 
इससे 1 दिन पहले ही एयरलाइन ने शिकायत की थी कि उसके चालक दल के जो कर्मी अपनी ड्यूटी पर विदेश गए थे, उन्हें कुछ रेसिडेंट वेलफेयर एसोशिएसन और पड़ोसियों के बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है।
ALSO READ: Lock Down पर PM मोदी का ट्‍वीट, अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे
बहरहाल, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि एयर इंडिया की टीम पर उन्हें काफी गर्व है जिन्होंने मानवता के आह्वान पर आगे बढ़कर अपूर्व साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में उनके अभूतपूर्व योगदान की पूरे भारत से कई लोगों ने सराहना की।
ALSO READ: PM मोदी बोले- JantaCurfew खत्म होने पर न मनाएं सेलिब्रेशन, यह है लंबी लड़ाई की शुरुआत
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को टैग किया। पुरी ने अपने ट्वीट में कहा था कि जब कठिन समय होता है तब मजबूत आगे बढ़ता है।
 
पुरी ने अपने ट्वीट में कैप्टन स्वाति रावल और कैप्टन राजा चौहान के नेतृत्व वाले एयर इंडिया के बोइंग 777 विमान के चालक दल के कर्मियों का चित्र भी पोस्ट किया जिसके माध्यम से रोम में फंसे 263 भारतीयों को वापस लाया गया था।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख