sundarkand

नड्डा बोले, मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था का भी खयाल रखा, आपदा को अवसर में बदला

Updated: शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (16:44 IST)
भुवनेश्वर। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर न सिर्फ उपयुक्त समय पर कड़े निर्णय लिए और 130 करोड़ देशवासियों के जीवन की सुरक्षा के लिए सामयिक कदम उठाए बल्कि आपदा को अवसर में बदलने के उद्देश्य से अर्थव्यवस्था का भी खयाल रखा।
 
ओडिशा प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने में जहां शक्तिशाली राष्ट्र असहाय महसूस कर रहे थे, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन लागू करने का निर्णायक फैसला किया ताकि लोगों के जीवन की रक्षा हो सके।
ALSO READ: पीएम मोदी बोले, कोरोना काल में पुलिस का मानवीय पक्ष सामने आया
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया था कि 130 करोड़ लोगों का जीवन किसी भी सूरत में बचाया जाना चाहिए। 'जान है तो जहान है' का नारा देकर उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि आम जनजीवन उनकी प्राथमिकता रही। 
नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन को इस महामारी के खिलाफ एक हथियार के रूप में उचित समय पर लागू किया गया और इसे प्रभावी तरीके से देशभर में क्रियान्वित भी किया गया।
 
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों का ध्यान रखने के अलावा मोदी सरकार ने गरीब कल्याण योजना और आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसे कई कार्यक्रमों के जरिए अर्थव्यवस्था की भी चिंता की। उन्होंने कहा कि यहां तक संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने भी इस दिशा में उठाए गए कदमों के लिए भारत की सराहना की। 
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा-नीत केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों को प्रभावी तरीके से अवसर के रूप में बदलने का काम किया। नड्डा की ओर से ये प्रतिक्रियाएं ऐसे समय में आई हैं, जब विपक्षी दल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में आई बड़ी गिरावट को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं। अप्रैल-जून में अर्थव्यवस्था में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
 
देश में कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के लिए वित्त वर्ष की शुरुआत में लगाए गए लॉकडाउन की वजह से जून तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है। नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन के बाद भाजपा को छोड़कर देश के सभी राजनीतिक निष्क्रिय हो गए। ऐसी विषम परिस्थिति में भाजपा ने डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए जनता से संवाद बनाए रखा और उनकी सेवा को तत्पर रही।
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में देश में कई कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि देश में लॉकडाउन लागू किया गया, तब देश में कोविड-19 से लड़ाई के लिए एक भी समर्पित अस्पताल नहीं था जबकि आज ऐसे अस्पतालों की संख्या 1,500 से ज्यादा है और करीब 2.50 लाख से ज्यादा बिस्तर उपलब्ध हैं। इसी प्रकार कोविड जांच की क्षमता को प्रतिदिन 1,500 से बढ़ाकर 10.10 लाख तक पहुंचाया गया।
 
नड्डा ने इस मौके पर ओडिशा की बीजू जनता दल सरकार पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि आयुष्मान भारत योजना को राज्य में क्रियान्वित नहीं करके उसने गंदी राजनीति की और 2.4 करोड़ जनता को इससे मिलने वाली सुविधाओं से वंचित किया। (भाषा)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख