Hanuman Chalisa
✕

कोरोना वैक्सीन लगवाने से किया इंकार तो मोबाइल सिम हो जाएगी ब्लॉक

Updated: मंगलवार, 15 जून 2021 (23:45 IST)
कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने पंजाब प्रांत की सरकार से प्रेरणा लेते हुए मंगलवार को घोषणा की कि वह कोविड-19 टीका लगवाने से इंकार करने वालों के मोबाइल सिम कार्ड बंद करेगी। जियो टीवी की खबर के अनुसार सिंध के सूचना मंत्री सैयद नासिर हुसैन शाह ने यहां राजधानी में एक टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन करने के बाद इस निर्णय की घोषणा की।

ALSO READ: भारत में 3.58 फीसदी आबादी को ही लगा है Vaccine का डबल डोज
 
उन्होंने कहा कि टीका न लगवाने वालों के मोबाइल सिम कार्ड ब्लॉक किए जाएंगे। पंजाब सरकार द्वारा ऐसा ही कदम उठाए जाने के कुछ दिन बाद यह फैसला लिया गया है। इस बीच पाकिस्तान में मंगलवार को 15 फरवरी के बाद पहली बार 1 दिन में 1,000 से कम मामले सामने आए। इस दौरान कुल 838 लोग संक्रमित पाए गए जिसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 9,43,027 हो गई।

 
देश में संक्रमण की दर 2.39 प्रतिशत है। 1 दिन में 59 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 21,782 हो गई है। खबर के अनुसार बीते 24 घंटे में कुल 1,576 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 8,80,316 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 40,929 है। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, राजनाथ का कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख