ganesh chaturthi
✕

सरकार ले लेगी पैसे वापस, बैंकों के बाहर जुटी लोगों की भीड़

Updated: गुरुवार, 14 मई 2020 (14:23 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कुछ शरारती तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के बाद बैंकों में भीड़ लग गई कि सरकार द्वारा जमा कराए जा रहे 500 व 1000 रुपए यदि नहीं निकाले तो राशि खाते से वापस चली जाएगी। 
 
लोगों की भीड़ पैसे निकालने को इकट्ठा होने लगी, जिसके चलते सोशल डिस्टेंसिंग को भूल लोग अपने-अपने पैसे निकालने की होड़ में लग गए। इसकी जानकारी होते ही जिलाधकारी समस्त बैंकों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि बैंकों में भीड़ कम करने के लिए टोकन व्यवस्था की जाए साथ ही बैंकों में पंपलेट लगाए जाएं कि सरकार द्वारा जो पैसा 500, 1000 रुपए आपके खातों में आए हैं, वह वापस नहीं होंगे। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है।
 
जिलाधकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि जानकारी में आया है कि कुछ लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई गई है कि सरकार द्वारा भेजा गया पैसा यदि नहीं निकाला गया तो वह वापस चला जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद कानपुर नगर में जिनके भी खातों में सरकार द्वारा 500 व 1000 रुपए भेजे गए हैं, वो किसी भी दशा में वापस नहीं होंगे। साथ जो लोग यह अफवाह फैला रहे हैं, उन लोगों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 
 
तिवारी ने कहा कि संबंधित व्यक्ति बैंक से कभी भी पैसा निकाल सकते हैं। उनका पैसा बैंक में सुरक्षित रहेगा। बैंकों में भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि सभी बैंक टोकन व्यवस्था घंटे के अनुसार कराए कि एक घंटे में कितने खाता धारकों को बैंक डील कर सकता है। उसी आधार पर अपने खाता धारकों को टोकन दें।
 
उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में बैंकों में भीड़ एकत्र न हो, इसकी जिम्मेदारी संबंधित बैंक मैनेजर की होगी। भीड़ कम करने के लिए बैंकों में टोकन व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू करें ताकि बैंकों में भीड़ न लगे। सभी बैंक में प्रत्येक दशा में सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से अनुपालन हो, यह सुनिश्चित किया जाए। 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख