ganesh chaturthi
✕

सीएम योगी का बड़ा कदम, 56 हजार से अधिक उद्यमियों को 2000 करोड़ से अधिक कर्ज

Updated: गुरुवार, 14 मई 2020 (14:06 IST)
लखनऊ। केन्द्र की ओर से आर्थिक पैकेज की घोषणा के 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में एमएसएमई क्षेत्र के 56 हजार से अधिक उद्यमियों को 2000 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज एकमुश्त प्रदान किया।
 
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम :एमएसएमई: क्षेत्र के 56 हजार 754 उद्यमियों को एकमुश्त दो हजार 2 करोड़ के कर्ज बांटे।
 
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने की तैयारी पहले से ही कर रखी थी। केन्द्र से आर्थिक पैकेज के ऐलान के तत्काल बाद लॉकडाउन अवधि में भी इतनी बड़ी धनराशि का कर्ज देने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया।
 
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने एक क्लिक पर आनलाइन 2 हजार 2 करोड़ का कर्ज देकर रोजगार संगम आनलाइन मेला की व्यापक शुरुआत की।
 
प्रवक्ता के अनुसार एक टेबल पर उद्यमियों और बैंकर्स को बैठाकर 56 हजार 754 उद्यमियों को एक क्लिक पर 2 हजार 2 करोड़ रुपए का कर्ज प्रदान किया गया। इन 56 हजार 754 इकाइयों से 2 लाख लोगों को रोजगार की गारंटी मिली है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने एमएसएमई का साथी पोर्टल भी लांच किया।
 
योगी ने इस अवसर पर कहा कि कामगारों व श्रमिकों को उत्तर प्रदेश की ताकत बनाएंगे। ये हमारे लिए पलायन का कलंक हटाने का भी बड़ा अवसर है इसीलिए हम कामगारों व श्रमिकों की 'स्किलिंग की स्केलिंग' कर रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि अब दीपावली में गौरी गणेश की मूर्तियां चीन से नहीं आएं क्योंकि गोरखपुर के टेराकोटा में चीन से बेहतर मूर्तियां बनाने का हुनर है।
 
उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा एमएसएमई सेक्टर यूपी में है। कोरोना महामारी के दौरान ही यूपी में पीपीई किट की 26 इकाइयां खड़ी हुईं। छोटी बड़ी मिलाकर उत्तर प्रदेश में 90 लाख एमएसएमई इकाईयां हैं।
 
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए हर हाथ को रोजगार देने के महाभियान में जुट गए हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख