Daily Horoscope
✕

बंगाल में मंत्री ने रोका 'कोरोना वैक्सीन' का रास्ता, कैलाश विजयवर्गीय बोले- जरा शर्म करो

Updated: गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (09:16 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में कृषि कानून के खिलाफ ममता सरकार में मंत्री सिद्दिकुल्‍लाह चौधरी के प्रदर्शन की वजह से कोरोना वैक्सीन ले जा रही एक वैन भी जाम में फंस गई। इस वजह से वैन को अपना रास्ता भी बदलना पड़ा। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने वैक्सीन का रास्ता रोकने पर मंत्रीजी की जमकर क्लास ली। 
 
बंगाल के मंत्री सिद्दिकुल्‍लाह चौधरी की अगुआई में प्रदर्शनकारियों ने कृषि कानूनों के खिलाफ रार्ष्‍टीय राजमार्ग बंद कर रखा था। इस बीच कोरोना वैक्सीन ले जा रही वैन भी जाम में फंस गई। उसे जाम से निकालने के लिए रास्ता डायवर्ट कर दूसरे रास्‍ते से आगे भेजना पड़ा।
 
मंत्री चौधरी मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें टीके की वैन की आवाजाही के बारे में जानकारी नहीं थी। जैसे ही उन्‍हें वैक्सीन ले जा रही गाड़ी के बारे में पता चला, उन्होंने रास्ता छोड़ दिया। हालांकि तब तक वाहन को दूसरे रास्ते से भेज दिया गया था।
 
कैलाश विजयवर्गीय ने भी मामले में ट्वीट कर कहा, प.बंगाल के मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने कृषि कानून के ख़िलाफ़ पूर्व बर्दमान के गलसी में विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के कारण बहुत देर तक रास्ता जाम होने पर लोगों ने विरोध भी किया, मंत्रीजी हाथ में लकड़ी लेकर लोगों को मारते हुए देखे गए। 
 
मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने अपने राजनीतिक पाखंड के चलते CoronaVaccine का भी रास्ता रोक दिया। इस कारण वैक्सीन ले जा रहे वाहन को अन्य रास्ते से भेजा गया। ये बहुमूल्य वैक्सीन किसी दुर्घटना में या फिर किसी अन्य कारण से ख़राब हो जाती, तो इसका जिम्मेदार कौन होता! जरा शर्म करो!
 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख