Daily Horoscope
✕

युवती की मौत के बाद सुर्खियों में आए महाराष्ट्र के मंत्री राठौड़ ने उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां

Updated: मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (16:20 IST)
मुंबई। विपक्ष द्वारा पुणे में युवती की मौत के मामले से नाम जोड़ने के बाद सार्वजनिक तौर पर नहीं दिख रहे महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ मंगलवार को वाशिम जिले में मंदिर में पूजा करने पहुंचे। 
 
राठौड़ यवतमाल स्थित अपने आवास से सड़क मार्ग से पड़ोसी जिले वाशिम स्थित पोहरादेवी मंदिर गए और वहीं पूजा-अर्चना की। यह मंदिर बंजारा समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और राठौड़ इसी समुदाय से आते हैं। मंदिर में बड़ी संख्या में मंत्री के समर्थक उपस्थित थे। शिवसेना नेता राठौड़ अपने गृह जिले यवतमाल के प्रभारी मंत्री भी हैं।
 
सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में और विपक्षी दल भाजपा ने आरोप लगाया था कि पुणे में हुई 23 साल की युवती की मौत का राठौड़ से कुछ संबंध है। पुणे के हडपसर में एक इमारत से गिर कर आठ फरवरी को युवती की मौत हो गई थी। 
 
 
यवतमाल के जिलाधिकारी एम डी सिंह ने कहा था कि जिले में कोरोना वायरस मामलों की संख्या एक फरवरी से बढ़ रही है और जिले में बुधवार तक की स्थिति के अनुसार यहां इसके 606 उचाराधीन मामले हैं। नए मामलों में से लगभग 80 से 90 प्रतिशत मामले यवतमाल, पंढरकावड़ा और पुसद शहरों से सामने आ रहे हैं।
 
लॉकडाउन के दौरान स्कूल, कॉलेज, कोचिंग क्लास बंद रहेंगे और किसी भी धार्मिक कार्य की अनुमति नहीं है जबकि शादियों में केवल 50 व्यक्तियों को अनुमति दी गई है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

दीवाली तक UPI पर नहीं लगेगा MDR, NPCI का बड़ा फैसला

12 घंटे का बंद और कटे सिर पर 48 घंटे का अल्टीमेटम! मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, जानिए क्या हैं हालात?

‘पहले राहुल, फिर मोदी’: 24 घंटे में दो बड़े 'सरप्राइज'! आखिर तमिलनाडु के सीएम विजय पर क्यों फिदा हैं देश के 2 बड़े दिग्गज?

अगला लेख