suvichar

पश्चिम बंगाल में मंत्री कोरोना संक्रमित, ममता सरकार में पहला मामला

Updated: शुक्रवार, 29 मई 2020 (11:11 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत राज्य मंत्रिमंडल में इस तरह का यह पहला मामला है। सरकार में महत्वपूर्ण पद पर मौजूद एक सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: भाजपा ने कोविड 19 व चक्रवात से निपटने में नाकामी के लिए पश्चिम बंगाल सरकार पर साधा निशाना
सूत्र ने बताया कि राज्य अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस के संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें घर में ही क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। मंत्री के आवास पर एक घरेलू सहायक के इस बीमारी से संक्रमित पाए जाने के बाद बोस और उनके परिवार के सदस्यों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। सूत्रों ने बताया कि जांच रिपोर्ट गुरुवार रात में आई जिसमें बोस और उनके परिवार का एक सदस्य इस वायरस से संक्रमित मिला।
 
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को अब तक 1 दिन में सबसे ज्यादा संक्रमण के 344 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,536 तक पहुंच गई है। अब तक राज्य में 223 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने जानकारी दी थी कि 72 संक्रमित मरीजों की मौत पहले से ग्रसित अन्य बीमारियों की वजह से हुई। (भाषा)

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका दौरा: न्यू जर्सी में विश्व प्रसिद्ध BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन

Top News 24 August : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, H1N1 पर ICMR का बड़ा अपडेट और मिस यूनिवर्स इंडिया बनीं केरल की केजिया लिज

क्या सूखे की मार से जर्मनी में महंगा होगा भोजन?

H1N1 Strain : क्या देश में आ गया कोई नया खतरनाक वायरस? ICMR के इस बड़े खुलासे ने दूर किया सबका डर!

अगला लेख