ganesh chaturthi

कोरोना संक्रमण के बाद कहा था 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा ने, मैं 3-4 दिन में ठीक हो जाऊंगा

Updated: शनिवार, 19 जून 2021 (16:23 IST)
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण का पता चलने के बाद पीटीआई से बातचीत में महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह ने कहा था कि वे जल्दी ठीक हो जाएंगे और उन्हें यकीन था कि अपनी स्वस्थ जीवनशैली और नियमित व्यायाम के दम पर वे वायरस को हरा देंगे। 91 वर्ष के मिल्खा का 1 महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद चंडीगढ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में निधन हो गया।

ALSO READ: अलविदा मिल्खा सिंह: भारत का पहला सुपरस्टार जिसने बनाए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स
 
सोशल मीडिया पर उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आने के बाद पीटीआई ने जब उनसे संपर्क किया तो उन्होंने जवाब दिया था कि हां बच्चा, मैं 19 मई को कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। लेकिन मैं ठीक हूं। कोई दिक्कत नहीं है। कोई बलगम या बुखार नहीं। यह चला जाएगा। डॉक्टर ने कहा है कि मैं 3-4 दिन में ठीक हो जाऊंगा।
 
इसके कुछ दिन बाद एहतियात के तौर पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर भी कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हुई और 6 दिन पहले ही उनका निधन हुआ था। परिवार के अनुरोध पर मिल्खा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई लेकिन 3 जून को फिर पीजीआईएमईआर में भर्ती कराना पड़ा।

ALSO READ: मिल्खा सिंह: जब पाकिस्तानी फ़ील्ड मार्शल बोले, 'दौड़े नहीं, उड़े हो'
 
मिल्खा ने 20 मई को हुई बातचीत में कहा था कि हमारे रसोइए को बुखार था लेकिन उसने बताया था। हमने उसे उसके गांव भेज दिया। उसके बाद हम सभी ने कोरोना जांच कराई। मैं हैरान हूं कि मुझे संक्रमण कैसे हो गया? 
उन्होंने कहा था कि मैं तो घर के भीतर ही रह रहा था। सिर्फ सुबह जॉगिंग और कसरत के लिए निकलता था। मैने कल भी जॉगिंग की। चिंता मत करो, मैं ठीक हो जाऊंगा। उनकी पत्नी ने कहा था कि जिंदगी में पहली बार उन्होंने कमजोरी और शरीर में दर्द की शिकायत की।(भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

वडोदरा में गणेशोत्सव पर पीएम मोदी की अपील का असर: पंडालों की संख्या बढ़कर 1,800 हुई, सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर

यूपी में 31000 अधिक PRD जवानों, रसोइयों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा, मिलेगा 5 लाख तक का फ्री इलाज!

कैसा है 2027 यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का ‘नीला दांव’

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

अगला लेख