dharma sangrah
✕

मिल्खा सिंह की हालत में लगातार सुधार, पत्नी भी डटकर लड़ रही हैं कोरोना से

Updated: रविवार, 6 जून 2021 (21:13 IST)
चंडीगढ़। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 वायरस से संक्रमित भारत के महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की हालत में लगातार सुधार हो रहा है, जिसकी जानकारी पीजीआईएमईआर (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) अस्पताल के प्रवक्ता ने रविवार को दी।

मिल्खा सिंह (91 वर्ष) पीजीआईएमईआर के आईसीयू में हैं। अस्पताल के प्रवक्ता अशोक कुमार ने कहा, महान धावक मिल्खा सिंह की हालत में लगातार सुधार दिख रहा है जिन्हें कोविड-19 के उपचार के लिए तीन जून से आईसीयू में भर्ती किया गया था।

उन्होंने कहा, उनके सभी चिकित्सीय मानकों के हिसाब से छह जून को उनकी हालत पिछले दिनों से बेहतर है। 
मिल्खा सिंह के परिवार ने भी प्रवक्ता के जरिए एक बयान जारी कर कहा कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

प्रवक्ता के अनुसार उनकी पत्नी निर्मल कौर (82 वर्ष) का बीमारी से डटकर सामना करना जारी है जो मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं।(भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी भी सुरक्षित नहीं! CIA के सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध

11 लाख दीयों से जगमगाई काशी, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने रचा अद्भुत नजारा

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

अगला लेख