sawan somwar

बेंगलुरु, सूरत, हैदराबाद और जालंधर में फंसे मजदूरों को लेकर UP पहुंची ट्रेन

Updated: गुरुवार, 7 मई 2020 (13:38 IST)
लखनऊ/बांदा। गुजरात प्रांत में फंसे 1220 प्रवासी मजदूरों को सूरत महानगर से लेकर एक स्पेशल श्रमिक ट्रेन गुरुवार सुबह बांदा पहुंच गई है। यहां रेलवे स्टेशन में ही सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है और अब उन्हें बसों से नजदीकी आश्रय स्थल भेजा जा रहा है। इसी तरह गुरुवार को ट्रेनें प्रवासी मजदूरों को लेकर पंजाब के जालंधर से लखनऊ, बेंगलुरु से लखनऊ तथा हैदराबाद से बाराबंकी पहुंची।

बांदा के अपर जिला अधिकारी (एडीएम) संतोष बहादुर सिंह ने बताया, गुजरात प्रांत में फंसे 1220 प्रवासी मजदूरों को लेकर एक स्पेशल श्रमिक ट्रेन बुधवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे सूरत महानगर से रवाना हुई, जो यहां बांदा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 में गुरुवार सुबह 6:40 बजे पहुंची है।

उन्होंने बताया, रेलवे जंक्शन (स्टेशन) में सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है और अब उन्हें सरकारी बस से उनके नजदीकी आश्रय स्थल भेजा जा रहा है। एडीएम ने बताया, इन प्रवासी मजदूरों में 1070 बांदा जिले के हैं बाकी फतेहपुर, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर जिलों के हैं।

उन्होंने बताया कि बाह्य जनपदों के मजदूरों बाबत संबंधित जिलाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही जिले के मजदूरों को तहसील स्तर के आश्रय स्थल भेजा जा रहा है। इसके लिए 50 सरकारी बसों का इंतजाम किया गया है। फिलहाल सभी मजदूर 14 दिन के लिए आश्रय स्थलों में ही रखे जाएंगे।

उधर लखनऊ में उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजशेखर ने गुरुवार को बताया कि बेंगलुरु से 1192 श्रमिकों लेकर एक ट्रेन गुरुवार सुबह लखनऊ पहुंची। इन श्रमिकों की जांच के बाद इन्हें 43 सरकार बसों से सोनभद्र, गाजीपुर, गोंडा, बलरामपुर, प्रतापगढ़, अमरोहा, अंबेडकर नगर, मुरादाबाद, गोरखपुर, कुशाीनगर देवरिया रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि इसी तरह हैदराबाद से चलकर एक ट्रेन 1079 श्रमिकों को लेकर गुरूवार सुबह बाराबंकी पहुंची। इन सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इन्हें 40 बसों के माध्यम से हरदोई, लखनऊ, सीतापुर और लखीमपुर रवाना किया गया।

इसी तरह बुधवार देर रात पंजाब के जालंधर से 1164 यात्रियों को लेकर एक ट्रेन लखनऊ पहुंची। इन श्रमिकों को 38 बसो के माध्यम से विभिन्न जनपदों में उनके गंतव्य पहुंचाया गया।(भाषा) 

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

MP में निवेश का बड़ा मौका, 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 5,700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Airtel ने हटाए 4 प्रीपेड प्लान, 299 रुपए वाला रिचार्ज बंद, अब 349 रुपए में मिलेगा विकल्प

FCRA संशोधन विधेयक 2026 संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया, विपक्ष ने किया विरोध, अल्पसंख्यकों और NGOs को निशाना बनाने का लगाया आरोप

होटल में महिला के साथ मिले अधिशासी अभियंता उदय प्रताप, पति की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस; मचा हंगामा

इंदौर में 13 अगस्त को निकलेगी विशाल 'राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा', 25 हजार से ज्यादा युवाओं के जुटने का दावा

अगला लेख