dharma sangrah

12 सितंबर से महाराष्ट्र छोड़ देश के अन्य शहरों में शुरू होंगी मेट्रो ट्रेनें, रखना होगा इन बातों का ध्यान

Updated: गुरुवार, 3 सितम्बर 2020 (01:05 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र को छोड़कर देश के अन्य शहरों में भी 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीकों से मेट्रो सेवा शुरू होगी लेकिन 12 सितंबर से सभी रूट पर सेवा शुरू हो जाएगी।
 
यह जानकारी केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीपसिंह पुरी ने बुधवार को यहां मेट्रो परिचालन के बारे में विशेष संचालन नियमावली जारी करते हुए दी।
 
उन्होंने बताया कि इस नियमावली के तहत दिल्ली-नोएडा, चेन्नई, कोच्चि, बेंगलुरु, मुंबई लाइन एक, जयपुर, हैदराबाद महामेट्रो, नागपुर, कोलकाता, गुजरात और यूपी मेट्रो लखनऊ ने अपनी विशेष परिचालन नियमावली तैयार की है, महाराष्ट्र सरकार ने मेट्रो सेवा शुरू नहीं करने का फैसला किया है।
 
उन्होंने कहा कि मुंबई लाइन एक और महा मेट्रो की सेवा अक्टूबर से शुरू होगी या जब राज्य सरकार इसके बारे में फैसला लें।
 
 उन्होंने कहा कि नई परिचालन नियमावली के तहत शुरू में मेट्रो परिचालन के घंटे सीमित होंगे लेकिन बाद में धीरे-धीरे इसमें वृद्धि की जाएगी और 12 सितंबर से पूरी हो जाएगी।
 
उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न चरणों में भीड़भाड़ को नियंत्रित किया जाएगा। मेट्रो में सफर के लिए कई बातों का ध्यान रखना होगा। अगर कोई मास्क नहीं पहनकर आता है तो वह वहां भी खरीद सकता है। थर्मल जांच के बाद ही किसी सिस्टमैटिक व्यक्ति को यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

सभी ट्रेनों में सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। लिफ्ट स्केलेटर गेट और बाथरूम में भी। टोकन भी सेनेटाइजर के बाद दिए जाएंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे कम से कम सामान लेकर जाएं और धातु के सामान बिलकुल न ले जाएं।  
 
दिल्ली मेट्रो ने जारी की एसओपी : दिल्ली मेट्रो रेल निगम की ट्रेनें चलाने के लिए मानक संचालन प्रकिया (एसओपी) बुधवार को घोषित कर दी गई। इसमें कर्मचारियों तथा यात्रियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 
 
केन्द्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय की ओर से जारी एसओपी के अनुसार मेट्रो स्टेशन के प्रवेश बिंदुओं पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा और कंटेनमेंट जोन के सभी स्टेशनों पर लोगों का प्रवेश तथा निकास वर्जित रहेगा। यात्रियों और स्टॉफ के लिए फेस मॉस्क अनिवार्य होगा।

यह रहेगा समय : पहले चरण में सात, नौ और 10 सितंबर को मेट्रो ट्रेन सेवाएं शुरू होंगी। 7 सितंबर को यलो लाइन (समयपुर बादली से हुड्डा सिटी सेंटर और रैपिड मेट्रो, गुरुग्राम) का संचालन सुबह चार घंटे (7 से 11 बजे) और शाम को भी चार घंटे (शाम 4 से रात 8 बजे) तक होगा।
 
इसके बाद नौ सितंबर को लाइन 3/4-ब्लूलाइन, द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी,वैशाली और लाइन सात (पिंक लाइन) मजलिस पार्क से शिव विहार का संचालन शुरू होगा। यह सेवा भी सुबह और शाम को चार चार घंटे तक रहेगी। इसमें सुबह 7  बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से रात बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
 
इसी चरण में 10 सितंबर को लाइन एक (रिठाला से शहीद स्थल), लाइन पांच ( ग्रीन लाइन) कीर्ति नगर-इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह और लाइन छह (वायलेट लाइन) कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह तक चलेगी और इसका समय भी सुबह और शाम को चार-चार घंटे का होगा। (वार्ता)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख