Daily Horoscope
✕

भारत में Covid 19 से एक दिन में सर्वाधिक 2,003 लोगों की गई जान

Updated: बुधवार, 17 जून 2020 (11:23 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। 1 दिन में सबसे अधिक 2,003 लोगों की मौत होने के बाद देश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 11,903 हो गई है, वहीं पिछले 24 घंटे में 10,974 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,54,065 हो गए हैं।
ALSO READ: कोरोनावायरस: भारत के सामने खड़े हैं ये 5 बड़े सवाल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 1,55,227 लोगों का इलाज जारी है और 1,86,934 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि अब तक मरीजों के ठीक होने की दर करीब 52.79 प्रतिशत है। भारत में लगातार 6ठे दिन 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
 
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिन 2,003 लोगों की पिछले 24 घंटे में जान गई है, उनमें से महाराष्ट्र के 1,409, दिल्ली के 437, तमिलनाडु के 49, गुजरात के 28, उत्तरप्रदेश तथा हरियाणा के 18-18, मध्यप्रदेश के 11, पश्चिम बंगाल के 10, राजस्थान के 7, कर्नाटक के 5 और तेलंगाना के 4 लोग शामिल हैं। वहीं बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पंजाब, पुडुचेरी और उत्तराखंड में 1-1 व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हुई। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

अगला लेख