biodatamaker

COVID19 : राजस्थान में 2 अक्टूबर से शुरू होगा Corona के विरुद्ध जन आंदोलन

Updated: गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (08:57 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से लोगों का जीवन बचाने के लिए सभी को अपना फर्ज निभाते हुए 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले 'कोरोना के विरुद्ध जन आंदोलन' को सफल बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में संक्रमण को नियंत्रण में रखने में अभी तक जो कामयाबी मिली है उसे बरकरार रखने के लिए राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर सभी दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक इस जन आंदोलन में पूरी भागीदारी निभाएं।

गहलोत बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों से जन आंदोलन को लेकर चर्चा कर रहे थे।उन्होंने कहा कि यदि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी। गहलोत ने कहा कि जीवन बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान लोगों को मास्क बांटे जाएंगे। सभी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर अभियान की निगरानी करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाते हुए राजस्थान में सभी दलों के नेता एवं जनप्रतिनिधि इस जन आंदोलन में भागीदारी निभा रहे हैं, इसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना के विरुद्ध इस जन आंदोलन की सफलता पूरे देश के समक्ष एक उदाहरण पेश करेगी। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए आमजन को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करें।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सभी दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार संवाद कायम रखने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण अभी सबसे खतरनाक दौर में है। ऐसे में राजनीति एवं पार्टी हितों से ऊपर उठकर सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं हों जिनमें ज्यादा लोगों के आने से संक्रमण बढ़ने की आशंका हो।

उन्होंने कहा कि समाज में प्रभाव रखने वाले लोगों को कोरोनावायरस से बचाव का संदेश देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने चाहिए जिससे जागरूकता बढ़ेगी।
जन आंदोलन के नोडल विभाग नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि दो अक्टूबर से शुरू हो रहे जन आंदोलन में शुरूआती दौर में 11 जिला मुख्यालयों पर जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा जिसे बाद में अन्य जिलों में भी चलाया जाएगा। इसके तहत एक करोड़ मास्क आमजन को बांटे जाएंगे।(भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

नांदेड में दिल दहला देने वाला हादसा: सीताखंडी घाट पर ट्रक और मैजिक वैन की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत

गुजरात विधानसभा में ‘पशुधन आहार-चण विधेयक’ पारित, जमीन म्यूटेशन नियम भी आसान

योगी सरकार का डिजिटल शिक्षा पर बड़ा जोर, PM e-VIDYA पर एक जगह मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, विश्व कल्याण की कामना करते हुए क्या बोले?

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

अगला लेख