Hanuman Chalisa

कोरोना ने बढ़ाई चिंता, वैष्णो देवी और लद्दाख में मास्क रिटर्न

जम्मू कश्मीर और लद्दाख में कोरोना की दहशत

Updated: मंगलवार, 2 जनवरी 2024 (11:58 IST)
Jammu Kashmir corona news : जम्मू कश्मीर और लद्दाख में कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक के साथ ही दोनों ही केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। यह चिंता लद्दाख और वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मास्क अनिवार्य करने के आदेशों से भी झलकती थी।
 
हालांकि जम्मू कश्मीर में नए वेरिएंट के मामले 20 से ज्यादा नहीं हैं पर लद्दाख में 11 मामलों ने ही प्रशासन को मजबूर कर दिया कि वह अभी से कोरोना से निपटने के प्रबंध आरंभ कर दे। यही कारण था कि उसने कोरोना से बचने के लिए पहले कदम के तौर पर लद्दाख में मास्क अनिवार्य कर दिया है। साथ ही आने वालों की टेस्टिंग अनिवार्य बनाने के लिए टेस्टिंग केंद्रों की स्थापना भी युद्धस्तर पर की जाने लगी है।
 
कुछ ऐसा ही आलम वैष्णो देवी की उस यात्रा का है जहां साल के आखिरी दिन 60 हजार से अधिक लोग जुटे थे और उन्होंने प्रशासन की एक सप्ताह पहले दी गई सलाह की धज्जियां उड़ाईं थीं जिसमें कहा गया था कि कोरोना के नए खतरे को देखते हुए यात्रा में शिरकत करने वालों को मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।
 
अब जबकि प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले बढ़ने लगे हैं प्रशासन ने वैष्णो देवी की यात्रा में शामिल होने वालों के लिए मास्क अनिवार्य तो किया है पर भीड़ में इस आदेश का कोई असर नजर नहीं दिख रहा था।
 
जानकारी के लिए तीन वर्ष पहले कोरोना के कारण वर्ष 2020 में वैष्णो देवी यात्रा 5 माह तक बंद रही थी और अब एक बार फिर कोरोना की दस्तक के कारण कोई और नहीं बल्कि कटड़ा के वे व्यापारी जरूर दहशत में हैं जिन्हें यात्रा में होने वाली वृद्धि कुछ आस देने लगी थी।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

Jharkhand Student Protest : विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज, CM हेमंत सोरेन बोले- 'बातचीत से सुलझाएंगे मामला'

LIVE: भोपाल में भारी बारिश से स्कूलों में घुटनों तक पानी, मंगलवार को छुट्टी

संसद में गतिरोध खत्म नहीं, अमित शाह के बयान के ऑफर पर भी नहीं बनी बात, कांग्रेस बोली- तीन मांगों पर समझौता नहीं

Colombia Earthquake : कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, कम से कम 47 लोगों की मौत, इक्वाडोर और पनामा तक महसूस हुए झटके

कांवड़ की जगह हाथ में 'तेजस' का हैंडल, बीटेक छात्र ने बनाया अनोखा इलेक्ट्रिक वाहन, वीडियो वायरल

अगला लेख