sundarkand

इंदौर में कोरोना कर्फ्यू, रोक के बावजूद हो रही हैं शादियां

Updated: बुधवार, 28 अप्रैल 2021 (16:20 IST)
इंदौर। कोविड-19 की दूसरी लहर के घातक प्रकोप के कारण जिला प्रशासन शादी समारोहों को मंजूरी देने से साफ इनकार कर चुका है। इसके बावजूद अलग-अलग स्थानों पर ऐसे समारोहों के आयोजन के मामले सामने आ रहे हैं।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि राऊ क्षेत्र में प्रशासन की अनुमति के बिना विवाह समारोह आयोजित करने पर दो मामलों में वर-वधू के परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
उन्होंने बताया कि ये मामले भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) और धारा 269 (ऐसा लापरवाही भरा काम करना जिससे किसी जानलेवा बीमारी का संक्रमण फैलने का खतरा हो) के तहत पंजीबद्ध किए गए हैं।
 
राऊ पुलिस थाने के प्रभारी नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि दोनों मामलों में जब हमारी टीम मंगलवार को विवाह समारोहों के आयोजन स्थलों पर पहुंची, तो मेहमान वहां से भाग गए। हमने मौके से तंबू, रोशनी का सामान, कुर्सियां और अन्य सामान जब्त किया है।‘
 
इस बीच, कई जागरूक नागरिक प्रशासन को सतर्क करने के लिए कथित शादी समारोहों की तस्वीरें और इनके निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं।
 
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनीष कपूरिया ने कहा कि महामारी के प्रकोप को देखते हुए शहर के अधिकांश परिवारों ने शादी समारोह स्थगित कर दिए हैं। कई लोगों के बारे में सूचना मिली है कि वे अपने घरों के भीतर चंद रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की रस्में निभा रहे हैं। पुलिस की इस सिलसिले में हालात पर नजर बनी हुई है।
 
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इंदौर कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। अधिकारियों ने बताया कि महामारी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने 30 अप्रैल तक "जनता कर्फ्यू" (आंशिक लॉकडाउन) लागू किया है और शादी समारोहों व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों को भी अनुमति नहीं दी जा रही है।
 
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,07,240 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,123 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख