biodatamaker
✕

नियमों की खुलेआम धज्जियां, दिल्ली के कई मार्केट फिर बंद

Updated: बुधवार, 30 जून 2021 (20:18 IST)
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने कोविड-19 सबंधी प्रोटोकॉल का उल्लंघन किए जाने के कारण लक्ष्मी नगर मुख्य बाजार और कुछ निकटवर्ती बाजारों को 5 जुलाई तक बंद कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पूर्व जिला) की अध्यक्ष सोनिका सिंह ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा कि लक्ष्मी नगर में बाजार संघ और मुख्य बाजार के दुकानकार बड़ी संख्या में लोगों के आने के कारण पिछले रविवार (27 जून) को कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल (का पालन) सुनिश्चित करने से नाकाम रहे।

ALSO READ: पेंशन कानून में बदलाव, जानिए क्या होता था 50 साल पुराने कानून में
 
आदेश में कहा गया कि लक्ष्मी नगर के मुख्य बाजार में कोविड-19 प्रोटोकॉल के दिशा-निर्देशों/निर्देशों का उल्लंघन किया गया है जिसके कारण तेजी से कोरोनावायरस फैलने का खतरा है। लक्ष्मी नगर के मुख्य बाजार का बाजार कल्याण संघ कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने में नाकाम रहा।
 
इसमें कहा गया है कि जनता के व्यापक हित में वायरस को फैलने से रोकने के लिए तत्काल और कड़े कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। जो बाजार 5 जुलाई तक बंद रहेंगे, उनमें विकास मार्ग से लेकर किसान कुंज में लवली पब्लिक स्कूल तक लक्ष्मी नगर मुख्य बाजार तथा मंगल बाजार, विजय चौक, सुभाष चौक, जगतराम पार्क, गुरु रामदास नगर जैसे आस-पास के बाजार शामिल हैं। आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की दुकानों को छोड़कर शेष सभी दुकानों पर प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली में 19 अप्रैल से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया था। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन बाजारों को 7 जून से ही पुन: खोलने की अनुमति दी गई।(भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख