suvichar

इस देश ने शुरू की ‘वैक्सीन टूरिज्म स्कीम’ आइए, वैक्सीन लगवाइए और छुट्टियां मनाइए

Updated: शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (14:55 IST)
कोरोनावायरस की मार झेल रही दुनिया में कोई भी देश नहीं चाहता कि कोई उनके यहां घूमने आए। लेकिन मालदीव पहला ऐसा देश है, जिसने पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोले थे। यह देश पूरी तरह से पर्यटन पर निर्भर है और अपनी अर्थव्यवस्था को ठीक रखने के अब उसने वैक्सीन टूरिज्म को प्रमोट किया है।

मालदीव के अधिकारियों की योजना यहां पहुंचने पर पर्यटकों को वैक्सीन लगाने की है, ताकि बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने आ सके।

देश के पर्यटन मंत्री डॉ अब्दुल्ला मौसूम ने कहा कि मालदीव '3वी टूरिज्म' स्कीम को तैयार कर रहा है। इसके तहत पर्यटकों को 'विजिट, वैक्सीनेट और वेकेशन' (आइए, वैक्सीन लगवाइए और छुट्टियां मनाइए) की सुविधा मिलेगी।

मौसूम के मुताबिक  देश में घूमने आने वाले पर्यटक को वैक्सीन की दो डोज दी जाएगी। इसका मतलब है कि इस स्कीम के तहत आने वाले पर्यटकों को मालदीव में कुछ हफ्ते गुजारने होंगे। उन्हें उम्मीद है कि इससे एक बार फिर पर्यटन को बूस्ट मिलेगा। बता दें कि मालदीव में हर साल 17 लाख लोग घूमने पहुंचते हैं।

मालदीव के 'वैक्सीनेशन पैकेज' को लेने के लिए इच्छुक पर्यटकों को अभी कुछ समय इंतजार करने की जरूरत है। '3वी' स्कीम की शुरुआत तब तक नहीं की जाएगी, जब तक कि मालदीव की 5.5 लाख आबादी का वैक्सीनेशन नहीं हो जाता है।

मालदीव के पर्यटन मंत्री ने कहा, टूरिज्म सेक्टर को खोलने के पीछे की वजह पर्यटकों को सुरक्षित यात्रा और कम से कम असुविधा देना है। उन्होंने कहा कि एक बार देश के लोगों का वैक्सीनेशन हो जाएगा, तब हम '3वी टूरिज्म' स्कीम को लॉन्च कर देंगे।

मौसूम ने बताया कि देश की 53 फीसदी आबादी को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है, जिसमें 90 फीसदी फ्रंटलाइन टूरिज्म वर्कर्स हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख