Daily Horoscope
✕

महाराष्ट्र में कोरोना के 8,744 नए मामले, मंत्री बोले- ...तो मुंबई में लग सकता है आंशिक लॉकडाउन

Updated: सोमवार, 8 मार्च 2021 (23:53 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार 3 दिन तक प्रतिदिन कोरोनावायरस संक्रमण के 10 हजार नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को 8,744 नए मामले सामने आए। इसके अलावा कोविड-19 से 22 और मरीजों की मौत हो गई।
ALSO READ: मौके पर चौका मार राजनीति में जा सकते हैं सौरव गांगुली, दिया ऐसा बयान
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में कुल मामले बढ़कर 22,28,471 हो गए और महामारी से मरने वालों की संख्या 52,500 पर पहुंच गई।
ALSO READ: West Bengal Election 2021 : TMC को एक और झटका, 5 विधायक BJP में हुए शामिल
उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 20,77,112 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 97,637 मरीज उपचाराधीन हैं। मुंबई में संक्रमण के 1,014 नए मामले सामने आए और 4  मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 3,34,583 हो गए। 
 
मामले बढ़े तो लग सकता है आंशिक लॉकडाउन : राजधानी मुंबई शहर के अभिभावक मंत्री असलम शेख ने सोमवार को कहा कि अगर शहर में कोरोनावायरस (कोविड-19) मामलों में कमी नहीं आती है तो सरकार शहर में आंशिक लॉकडाउन लगा सकती है।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मुंबई में आंशिक लॉकडाउन के विकल्प पर चर्चा की गई। ठाकरे ने कोरोनावायरस संक्रमण की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है।
 
शेख ने यह भी कहा कि सरकार पहले मास्क नहीं पहनने या विवाह के हॉल और पब में भीड़ होने पर जुर्माना लगाने जैसे उपायों को लागू करके संक्रमण को नियंत्रित करने का प्रयास करेगी।
 
संस्थागत क्वारंटाइन एक विकल्प हो सकता तथा जांच बढ़ाने और टीकाकरण में तेजी लाना दूसरा विकल्प है। यदि लगातार कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो आंशिक लॉकडाउन लगाया जा सकता है।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति राज्य में भयावह है। कड़े कदम उठाने होंगे। यदि जरूरत हुई तो लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। (भाषा/वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख