sundarkand
✕

महाराष्ट्र के मंत्री ने खुद के Corona पॉजिटिव होने का बताया यह बड़ा कारण...

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (13:11 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के आवासीय मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से संक्रमित होने के पीछे अपने लापरवाह व्यवहार को जिम्मेदार ठहराया। इस महीने की शुरुआत में अस्पताल में कुछ दिनों तक भर्ती रहने के बाद संक्रमण से उबरे आव्हाड ने कहा कि उन्हें 2 दिन से अधिक समय तक वेंटीलेटर पर रखा गया था।

राकांपा नेता ने एक डेवलेपर्स लॉबी बीडीए द्वारा आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बुधवार को कहा, कोविड-19 होने की वजह मेरा लापरवाहीभरा व्यवहार था। मैंने लोगों की सलाह को गंभीरता से नहीं लिया इसलिए मैं जाल में फंस गया।

गौरतलब है कि राज्य में कोरोना वायरस फैलने के शुरुआती दिनों में आव्हाड को राहत कार्यों के लिए घूमते हुए देखा गया था। मंत्री ने कहा कि उनकी इच्छाशक्ति ने उन्हें इस मुश्किल दौर से बाहर आने में मदद की और पिछले दो हफ्तों में उनकी सेहत में तेजी से सुधार आया है।
 
आव्हाड ने कहा कि वह महाराष्ट्र कैडर के एक आईएएस अधिकारी की तरह अन्य के मुकाबले अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं जो इतनी तेजी से स्वस्थ हुए।
मंत्री ने कहा कि उनका हीमोग्लोबिन स्तर अब बढ़ गया है और वे खानपान का विशेष तौर पर ख्याल रख रहे हैं। हाल ही में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य के एक अन्य कैबिनेट मंत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।(भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख